विहिप ने निकाली बाइक रैली
विश्व संवाद केन्द्र उत्तराखंड। बाजपुर, विश्व ¨हदू परिषद के कार्यकर्ताओं ने नगर में बाइक रैली निकाल कर हल्द्वानी में चार फरवरी को प्रस्तावित विराट ंिहंदू सम्मेलन में अधिक से अधिक संख्या में प्रतिभाग करने का आह्वान किया। विहिप कार्यकर्ता कृषि उत्पादन मंडी समिति परिसर में स्थापित मंदिर में एकत्रित हुए। जहां से बाइक रैली की शुरूआत हुई, जो मुख्यमार्ग, भगत सिंह चैक, रामराज रोड, सीएचसी, शुगर फैक्ट्री से होते हुए दोबारा मंडी मंदिर में जाकर संपन्न हुई। इस मौके पर वक्ताओं ने कहा कि विहिप के स्वर्ण जयंती वर्ष के उपलक्ष्य में देशभर में ¨हदुओं को जागृत करने के उद्देश्य से विराट हिंदू सम्मेलनों का आयोजन हो रहा है। इसी कड़ी में चार फरवरी को हल्द्वानी में भी विराट हिंदू सम्मेलन प्रस्तावित है। उन्होंने क्षेत्र से अधिक से अधिक संख्या में उपरोक्त कार्यक्रम में पहुंचने का आह्वान किया। इस मौके पर प्रखंड के अध्यक्ष भगवंत म्यान, उप अध्यक्ष पंकज शर्मा, नगर अध्यक्ष यशपाल राजहंस, गौ रक्षा प्रमुख प्रशांत चैधरी, विवेक, संदीप, खेमकरण सैनी, आकाशदीप, जितेंद्र कुमार, जोनी मौर्य, देवेंद्र सैनी, राहुल शर्मा, अरुण कंबोज, सुरेंद्र सिंह मौजूद थे।
No comments:
Post a Comment