हिंदू रीति से विवाह बंधन में बंधे विदेशी युगल
विश्व संवाद केन्द्र उत्तराखंड। ऋषिकेश दक्षिण अफ्रीका निवासी युवती ने लंदन निवासी एक युवक के साथ हिंदू रीति के अनुसार परमार्थ घाट गंगा तट पर विवाह रचाया। परमार्थ गंगा तट पर दक्षिण अफ्रीका निवासी यादीक्षा शिवाया हरी और लंदन के आविष्कार बगुनानन वैदिक विधि विधान से परिणय बंधन में बंधे। परमार्थ गुरुकुल के आचार्य संदीप शास्त्री एवं डॉ. प्रेमचंद्र नवानी ने हिंदू रीति से उनका विवाह संपन्न कराया। श्री दैवी संपद अध्यात्म संस्कृत महाविद्यालय के ऋषि कुमारों ने उपाचार्य की भूमिका निभाई। वधू यादीक्षा शिवाया दक्षिण अफ्रीका के डरबन में हृदय रोग चिकित्सक है और अविष्कार बगुनानन लंदन में एयर कंडीशनिंग इलेक्ट्रीशियन के रूप में कार्यरत है। गंगा आरती में आयोजित आशीर्वाद समारोह में परमार्थ निकेतन के परमाध्यक्ष स्वामी चिदानंद सरस्वती ने नवदंपती को माला पहनाकर सुखी दाम्पत्य जीवन का आशीर्वाद दिया। डिवाइन शक्ति फाउंडेशन की अध्यक्ष साध्वी भगवती सरस्वती ने कहा कि वैदिक मंत्रोच्चारण के बीच विवाह संस्कार की विधा अद्वितीय है। यज्ञ के माध्यम से दूसरों के सुख व सुविधा की कामना करना और परमार्थ में ही जीवन सुखमय व शांतिमय बनता है।
No comments:
Post a Comment