Friday, December 19, 2014

अरबों का संग्रहालय बनायेंगे संत

देहरादून (विसंके). षड्दर्शन संतों, अखाड़ों और महामंडलेश्वरों ने अरबों रुपये की संग्रहालय निर्माण योजना पर कार्य शुरू करने की घोषणा की है. योजना पर खर्च होने वाली अधिकांश धनराशि साधु-समाज देगा. प्रदेश सरकार ने इसके लिये आवश्यक भूमि देने पर सहमति दे दी है.
जयराम आश्रम में पीठाधीश्वर ब्रह्मस्वरूप ब्रह्मचारी के संयोजन में हुई बैठक में यह घोषणा की गयी. निर्माण कार्य अर्द्धकुंभ तक पूरा हो जाने का अनुमान है. बैठक में संतों के एक प्रतिनिधि मंडल द्वारा शीघ्र ही प्रधानमंत्री से भी भेंट करने का निश्टय किया गहया. बैठक में पूर्व केंद्रीय मंत्री स्वामी चिन्मयानंद सरस्वती ने गंगा संग्रहालय की आवश्यकता पर प्रकाश डाला.
ब्रह्मस्वरूप ब्रह्मचारी ने देश के इस प्रकार के अनेक विख्यात संग्रहालयों का विवरण दिया. कहा कि सबको साथ लेकर यह संग्रहालय बनाना अब उनके जीवन का लक्ष्य बन चुका है. जूना अखाड़े के महामंडलेश्वर स्वामी उमाकांतानंद ने विश्व भर के संग्रहालयों के बारे में बताया.
महामंडलेश्वर डॉ. श्यामसुंदर दास, महामंडलेश्वर अर्जुनपुरी, महामंडलेश्वर हरि चेतनानंद, निरंजनी अखाड़े के सचिव रामानंदपुरी, महानिर्वाणी अखाड़े के सचिव शिवशंकर गिरि, स्वामी ऋषिश्वरानंद, बड़े अखाड़े के मोहन दास, नया अखाड़ा उदासीन के महंत भगतराम, आह्वान अखाड़े के शिवशंकर गिरि, निर्मल अखाड़े के संत महेंद्र सिंह, गंगा सभा के कार्यकारी अध्यक्ष गांधीवादी पुरुषोत्तम शर्मा आदि ने इस बैठक में भाग लिया.
इस संग्रहालय में गंगा के अवतरण, मार्ग, महत्व, संदर्भ आदि को प्रतिमाओं के माध्यम से बताया जायेगा. ध्वनि-प्रकाश माध्यम का उपयोग करते हुए भव्य स्टेज कार्यक्रम भी निरंतर चलेगा. गंगा से संबंधित संपूर्ण साहित्य संजोने के लिये विद्वानों की टीम गठित की जायेगी. गंगा सभा के अध्यक्ष पुरुषोत्तम शर्मा ने प्रस्ताव रखा कि हरिद्वार वासियों को फोन पर ‘हैलो’ की जगह फोन पर ‘जय गंगे मैया’ कहना चाहिये. मध्य भारत में जय श्रीकृष्ण, वृंदावन में राधे-राधे, अवध में राम-राम आदि शब्दों का प्रयोग किया जाता है. हरिद्वार का सारा कारोबार गंगा पर आधारित है. यहां के निवासियों को हर-हर गंगे, जय श्रीगंगा जी अथवा जय गंगे मैया शब्दों का प्रयोग फोन उठाते ही करना चाहिये. संत समाज ने तत्काल दोनों हाथ उठाकर प्रस्ताव स्वीकार कर लिया. आज से ही फोन पर जय गंगे मैया शब्दों के प्रयोग के संदेश संतों द्वारा भेजे जा रहे हैं.

देवभोग-प्रहार महायज्ञ में देवभोग शाखा के स्वयंसेवको ने दंड से किये 17 हजार से अधिक प्रहार

Dand Prahar Yagya
रायपुर (विसंके). राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ की देवभोग शाखा में संघ के राजिम विभाग प्रचारक महावीर सिंह एवं नगर संघचालक राजेश अग्रवाल की उपस्थिति में स्थानीय स्वयंसेवको ने प्रहार महायज्ञ का आयोजन किया, संघ के विधान के मुताबिक विधिवत ध्वजप्रणाम के बाद स्वयंसेवको ने दंड प्रहार प्रारम्भ किया, लगभग डेढ़ घंटे चले इस प्रहार यज्ञ में मौजूद स्वयंसेवकों द्वारा 17 हजार बार दंड का प्रहार किया गया. इस अवसर पर नगर संघचालक राजेश अग्रवाल भी उपस्थित थे.

किसान के बेटे ने बनाया क्वार्ककॉप्टर

रायपुर (विसंके). कुछ कर गुजरने की चाहत में राजधानी के एक किसान पुत्र ने वह कर दिखाया जिसे शायद करने में न जाने कितनी पढ़ाई करनी पड़ती होगी. सब्जी की खेती करने वाले राहुल रमेश भाई चावड़ा ने एक क्वार्ककॉप्टर बनाया है, जो न केवल उड़ सकता है, बल्कि सात किलो वजन भी उठाने की क्षमता रखता है. खासियत यह भी है कि 700 फीट की ऊंचाई से वीडियो रिकार्डिंग भी कर सकता है. इसे तैयार करने में 10 महीने लगे. उसने न कहीं ट्रेनिंग ली है और न ही इससे संबंधित कोई पढ़ाई की है.
बीए की पढ़ाई के बाद वह पुश्तैनी काम यानी खेती-किसानी में जुट गया लेकिन हर समय कुछ नया करने की चाहत में उन्होंने इस छोटे उड़नखटोले का आविष्कार कर डाला. उन्होंने बताया कि क्वार्ककॉप्टर पूरी तरह जीपीएस सिस्टम से लैस है जिससे लोकेशन निर्धारित कर उसे किसी भी स्थान में भेजा जा सकता है. इस क्वार्ककॉप्टर के कुछ पुर्जे देसी है तो कुछ विदेशी. राहुल का कहना है कि इससे संबंधित सारे सामान भारत में भी मिलते हैं, लेकिन विदेशों की अपेक्षा भारत में वह काफी महंगे होते हैं. यह क्वार्ककॉप्टर इन दिनों काफी चर्चा में इसलिये भी है, क्योंकि वह इसका इस्तेमाल भनपुरी स्थित कच्छ गुर्जर क्षत्रिय समाज गरबा मैदान में गरबा खेलने आये लोगों के ऊपर फूल बरसाने का काम कर रहा है. इसे देखने के लिये लोगों में काफी उत्सुकता रहती है. इसके अलावा वह मैदान में खेले जा रहे गरबे की पूरी वीडियो रिकार्डिंग भी क्वार्ककॉप्टर में लगे कैमरे में कैद करते है. ऐसा करने के लिये वह कुछ भी पैसे चार्ज नहीं करते हैं.

नक्सल समस्या : स्वास्थ्य-शिक्षा के लिये बड़ी राशि स्वीकृत

रायपुर. राज्य पुलिस और सीआरपीएफ ने अब नक्सलियों को उनकी मांद में ही घेरना शुरू कर दिया है. महीने भर के अंदर पुलिस ने सुकमा, अबूझमाड़, कांकेर, राजनांदगांव में छह नई पोस्ट और थाने खोल दिये हैं. केंद्रीय गृह मंत्रालय ने आंध्रप्रदेश की एंटी नक्सल फोर्स ग्रे हाउंड्स की तर्ज पर बनी छत्तीसगढ़ की फोर्स एसटीएफ के लिये और 22 करोड़ रुपये दिये हैं. इसे बेहतर ट्रेनिंग सुविधाओं और हथियारों पर खर्च किया जायेगा. इस महीने की शुरुआत में ही सुकमा के चिंतागुफा इलाके में हुए नक्सली हमले में सीआरपीएफ के 14 जवानों की मौत ने सुरक्षा बलों को तगड़ा झटका दिया है. दो दिन पहले केंद्रीय गृहमंत्रालय के सुरक्षा सलाहकार के विजय कुमार के साथ आये उच्चाधिकार प्राप्त समिति के सदस्यों ने सुकमा, बीजापुर जिलों के नक्सल प्रभावित इलाकों का दौरा किया था. नक्सलियों के विरुद्ध ऑपरेशन को और बेहतर तरीके से चलाने पर मंथन शुरू हो गया है. अतिरिक्त महानिदेशक (नक्सल ऑॅपरेशन) श्री  आरके विज ने बताया कि महीनेभर के अंदर पुलिस ने छह नये पोस्ट और थाने खोले हैं, ताकि नक्सलियों के मूवमेंट को रोका जा सके. राजनांदगांव में पुलिस ने जबर्दस्त दबाव बना रखा है. सीतागांव और औंधी के बीच डोमीकला में नई चौकी बनाई गई है. कुछ दिनों पहले ही पुलिस ने आंध्रप्रदेश के सीमा से बमुश्किल चार किमी पहले किष्टाराम के धरमपेंटा गांव में नया शिवर बना दिया है. नक्सलियों के दबदबे वाले इलाके में शिविर खोलने के लिये 500 से ज्यादा जवानों को भेजा गया है, जिसमें एसटीएफ की टीम भी शामिल है. इससे बिफरे नक्सली लगभग हर रोज कैंप पर फायरिंग कर रहे हैं. विज का दावा है कि फोर्स के आने के बाद गांव के लोग भी नक्सलियों के विरुद्ध हो रहे हैं.
कंबल वितरण के अलावा पुलिस ने आसपास के गांवों में बोर भी खुदवाये, ताकि लोगों को पीने का साफ पानी मिले. अब पुलिस की अगली कोशिश गांव में राशन दुकान खोलने की है. धरमपेंटा में पहली बार फोर्स पहुंची है. सुकमा जिले के तोंगपाल इलाके में पुलिस ने नया शिविर पुसपाल में खोला है, जो ओडिशा सीमा से सटा हुआ है. कांकेर में राजनांदगांव की सीमा पर गोंडाधुर और नारायणपुर जिले में अबूझमाड़ इलाके में बासिंगबहार गांव के पास दो नये शिविर भी बनाये गये हैं. एडीजी विज ने बताया कि सीआरपीएफ की 10 अतिरिक्त बटालियनों के मैदान में आने के बाद एक दर्जन से ज्यादा स्थानों पर शिविर चालू करने की तैयारी है.
एसपीएफ को बेहतर हथियारों से लैस करने और ट्रेनिंग के लिये केंद्र ने राज्य को और 22 करोड़ रुपये का आवंटन किया है. इसी मद में राज्य को 21 करोड़ रुपये पहले मिल चुके हैं. दुर्ग जिले में बघेरा के ट्रेनिंग सेंटर को और बेहतर किया जा रहा है.
विधानसभा के शीत सत्र में बुधवार को मुख्यमंत्री डॉ. रमन सिंह द्वारा चालू वित्तीय वर्ष 2014-15 के लिये पेश 1481 करोड़ रुपये की व्दितीय अनुपूरक मांगें पारित कर दी गयीं. इसे मिलाकर राज्य सरकार का इस वित्तीय वर्ष का बजट 59 हजार 788 करोड़ रुपये हो गया है जो राज्य गठन के बाद 2001-02 के बजट से करीब आठ गुना ज्यादा है. सन् 2001-02 में राज्य सरकार का बजट 7295 करोड़ रुपये था.
राज्य सरकार के प्रथम अनुपूरक में 1557 करोड़ रुपये का प्रावधान किया गया था, जबकि आज प्रस्तुत 1481 करोड़ रुपये के व्दितीय अनुपूरक में 1229 करोड़ आयोजना व्यय एवं 252 करोड़ रुपये आयोजनेत्तर व्यय के रूप में शामिल है. इसमें कुल राजस्व व्यय 1269 करोड़ रु. एवं पूंजीगत व्यय 212 करोड़ रुपये होगा. मुख्यमंत्री डॉ. रमन सिंह ने इसे एक नया कीर्तिमान बताया है.
नक्सल उन्मूलन के लिये दो इंजीनियरिंग कम्पनी
विधानसभा में व्दितीय अनुपूरक से संबंधित विभिन्न प्रस्तावों की जानकारी देते हुए मुख्यमंत्री डॉ. रमन सिंह ने बताया कि छत्तीसगढ़ में केन्द्रीय सुरक्षाबलों की नौ अतिरिक्त बटालियनों की तैनाती के पूर्व आवश्यक अधोसंरचना के निर्माण एवं अन्य आवश्यक सुविधाओं के विकास के लिये पांच करोड़ रुपये का प्रावधान अनुपूरक बजट में किया गया है. भारत सरकार की नक्सली पुनर्वास एवं समर्पण योजना के तहत आत्मसमर्पित नक्सलियों को पुनर्वास हेतु दी जाने वाली आर्थिक सहायता के लिये एक करोड़ रुपये का प्रावधान किया गया है. राज्य में नक्सली हिंसा में शहीद सुरक्षाबलों के अधिकारियों एवं जवानों के आश्रित परिवारों को बीमा विकल्प अनुदान योजना के अंतर्गत सहायता हेतु पांच करोड़ रुपये का प्रावधान किया गया है. राज्य में तैनात विशेष रक्षित वाहिनी के अन्तर्गत दो इंजीनियरिंग कम्पनी के लिए 274 नवीन पदों के सृजन हेतु अनुपूरक में प्रतीक प्रावधान किया गया है. इस वित्तीय वर्ष में आवश्यक व्यय विभागीय बचत से किया जाएगा.
छत्तीसगढ़ खाद्यान्न सुरक्षा अधिनियम 2012 के अन्तर्गत प्रदेश के 3,495 छात्रावास व आश्रमों में अध्ययनरत जाति, जनजाति एवं अन्य पिछड़ा वर्ग के लगभग दो लाख विद्यार्थियों को प्रति विद्यार्थी 15 किलो प्रतिमाह चावल उपलब्ध कराने हेतु 15 करोड़ रुपये का अतिरिक्त प्रावधान किया गया है. प्रथम अनुपूरक में 26 करोड़ रुपये का प्रावधान है, जिसे शामिल कर कुल 41 करोड़ रुपये का प्रावधान किया गया है. अनुसूचित जाति, जनजाति एवं अन्य पिछड़ा वर्ग के विद्यार्थियों को प्री-मैट्रिक एवं पोस्ट-मैट्रिक छात्रवृत्ति के भुगतान हेतु 111 करोड़ 46 लाख रुपये का प्रावधान किया गया है. राज्य के नक्सल प्रभावित 14 जिलों में अनुसूचित जाति, जनजाति एवं अन्य पिछड़ा वर्ग के 111 छात्रावास एवं आश्रम शाला भवनों के निर्माण हेतु 35 करोड़ रुपए का प्रावधान किया गया है.
स्वास्थ्य सुविधाओं के लिये प्रावधान
उन्होंने बताया कि खाद्य एवं औषधि प्रशासन के सुदृढ़ीकरण के लिये मशीन एवं उपकरणों के क्रय हेतु पांच करोड़ रुपये का प्रावधान किया गया है. राष्ट्रीय स्वास्थ्य बीमा योजना के तहत प्रदेश के 41 लाख 42 हजार परिवारों के स्मार्ट कार्ड बनाये जा चुके हैं. व्दितीय वर्ष में पॉलिसियों के नवीनीकरण के लिये 80 करोड़ रुपये का प्रावधान किया गया है. राजनांदगांव में नवीन स्थापित शासकीय चिकित्सा महाविद्यालय के स्थापना व्यय, भवन निर्माण तथा मशीन एवं उपकरण क्रय के लिये पांच करोड़ रुपये का प्रावधान किया गया है.
शिक्षा के लिये प्रावधान
उन्होंने बताया कि सर्व शिक्षा अभियान के अन्तर्गत प्रदेश में कार्यरत लगभग 57 हजार शिक्षाकर्मियों के वेतन, भत्ते हेतु 55 करोड़ रुपये का प्रावधान किया गया है. साक्षर भारत अभियान के तहत प्रौढ़ शिक्षा के क्रियान्वयन के लिये एक करोड़ 27 लाख रुपये का प्रावधान किया गया है. विश्वविद्यालय पेंशन योजना के अंतर्गत एरियर्स राशि के भुगतान हेतु आठ करोड़ रुपये का प्रावधान किया गया है. इंदिरा कला संगीत विश्वविद्यालय खैरागढ़ को स्थापना अनुदान के लिये तीन करोड़ 26 लाख रुपये का प्रावधान किया गया है.

गंगा को करें प्रदूषण मुक्त करने के लिये निकाली रैली

Thursday, December 18, 2014

सीमेंटनगरी में बजरंग दल ने निकाली शोभायात्रा



राजगांगपुर:
सीमेंटनगरी राजगांगपुर में बजरंग दल की ओर से शनिवार को शौर्य दिवस मनाया गया। इस अवसर पर बजरंग दल की ओर से शोभायात्रा भी निकाली गई।
शनिवार की सुबह यह शोभायात्रा सुबह 11 बजे स्थानीय फुटबाल मैदान से शुरू की गई। यह शोभायात्रा वहां से शहर के विभिन्न अंचलों की परिक्रमा करने के बाद दोपहर एक बजे सुभाष चौक पहुंचने के बाद संपन्न हुई। इस शोभायात्रा में राजगांगपुर नगरपालिका के अंतर्गत सभी 20 वार्डो के बजरंग दल के संयोजक व सह-संयोजक समेत कार्यकर्ता शामिल थे। यह शोभायात्रा बजरंग दल के राजगांगपुर प्रखंड के संयोजक दीपक दुबे, प्रखंड सह-संयोजक दीपक दुबे की देखरेख में निकाली गई। इस अवसर पर अन्य लोगों में विश्व हिन्दू परिषद के प्रखंड सचिव मनोज बंका, प्रांत योजना प्रमुख विशंभरनाथ मिश्र आदि उपस्थित थे।

40 मिनट में 108 बार सूर्य नमस्कार


राउरकेला:
आर्ट आफ लिविंग फाउंडेशन की ओर से विश्व भर में योग का प्रचार-प्रसार करने योगाथन-2014 आयोजित किया गया। जिसमें शहर के विभिन्न स्कूलों में भी योगाथन कार्यक्रम में छात्र-छात्राओं को सूर्य नमस्कार का प्रशिक्षण दिया गया। आर्ट आफ लिविंग का यह कार्यक्रम भारत समेत विश्व के 150 देशों में आयोजित किया गया।
पानपोष स्थित सरस्वती शिशु मंदिर में मंगलवार की सुबह योगाथन कार्यक्रम शुरू हुआ। आर्ट आफ लिविंग के प्रशिक्षक ललित सुंदर, पूजा टिबरेवाल, पूजा गर्ग ने मां सरस्वती के चित्र के समक्ष दीप प्रज्वलित करने के बाद योगाथन का प्रारंभ हुआ। इस कार्यक्रम में स्कूल के 92 छात्र-छात्राओं समेत 16 शिक्षक शिक्षिकाओं ने कुल 40 मिनट में 108 बार सूर्य नमस्कार किया। स्कूल प्रबंधन समिति के कोषाध्यक्ष चंदन अग्रवाल की देखरेख में आयोजित कार्यक्रम में प्रधानाचार्य गोविंद चंद्र राउत ने अतिथियों का परिचय प्रदान किया। स्कूल के अन्य शिक्षक शिक्षिकाओं में रविन्द्र कुमार सामल, कुनलता राउत, आशारानी मिश्र, स्नेहप्रभा, मिली विश्वाल, डाली साहु, रेणुलता महंती, प्रीति जायसवाल, आशालता पंडा, ज्योत्सना महाराणा, सस्मिता महाराणा आदि का सहयोग रहा। पानपोष सरस्वती शिशु मंदिर के अलावा आर्ट आफ लिविंग का योगाथन कार्यक्रम केंद्रीय विद्यालय, गुरु नानक पब्लिक स्कूल, कोयल विद्यापीठ, एसकेडीएवी कालेज, एनआइटी समेत अन्य स्कूल कालेजों में आयोजित कर योग की महिमा के बारे में जानकारी दी गई।

Tuesday, December 09, 2014

हवन कर हिंदू बने 60 मुस्लिम परिवार, लगाया तिलक

आगराः हवन कर हिंदू बने 60 मुस्लिम परिवार, लगाया तिलक

 

आगरा :
 जिस बस्ती में कई सालों से कुरान की आयतें गूंजती थीं, सोमवार सुबह वहां संस्कृत के श्लोक सुनाई दे रहे थे। कई साल आगरा में गुजारने के बाद भी मुसाफिरों जैसी जिंदगी बिता रहे लगभग 60 मुस्लिम परिवारों के 387 सदस्यों ने हवन कर हिंदू धर्म कुबूल कर लिया। उन्होंने तिलक लगा जनेऊ धारण कर लिया।
देवरी रोड स्थित वेद नगर में दर्जनों परिवार एक साथ रहते हैं। मूल रूप से कोलकाता, पश्चिम बंगाल के रहने वाले यह लोग करीब 17 साल से आगरा में कबाड़ का काम करते हैं। राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के धर्म जागरण प्रकल्प और बजरंग दल के कार्यकर्ता तीन माह से इनके बीच सक्रिय थे। बातचीत में पता चला कि इनके पुरखे हिंदू थे, जिन्होंने किन्हीं कारणवश इस्लाम धर्म अपना लिया था।
करीब 25 वर्ष बाद इन मुस्लिम परिवारों ने दुबारा अपने मूल धर्म में वापसी की। सुबह सभी परिवारों को स्नान कराया और गाय के गोबर से भूमि का लेपन कर हवन कुंड बनवाया। काली माता की प्रतिमा स्थापित करा कर हवन-पूजन के बाद सभी को कलावा बांधकर तिलक लगाया और पुरुषों को जनेऊ पहनाए। परिवारों की अगुआई कर रहे राजकुमार (इस्माइल) का कहना था कि हम अब तक अपेक्षित रहे हैं, कोई सरकारी सुविधा नहीं मिलती। उम्मीद है धर्म परिवर्तन के बाद स्थिति कुछ सुधरेगी।

Wednesday, November 26, 2014

विश्व हिन्दू परिषद की बिसरा ब्लाक शाखा कमेटी का गठन

राउरकेला: विश्व हिन्दू परिषद, विहिप की बिसरा ब्लाक शाखा की बैठक भालूलता स्थित बाबा सिद्धेश्वर मंदिर परिसर में हुई। इस बैठक में संगठन को मजबूत करने समेत अंचल की विभिन्न समस्याओं पर चर्चा की गई। मंगलवार को हुई बैठक में बिसरा ब्लाक की नई कमेटी का गठन भी किया गया।
नवगठित कमेटी में मीनकेतन नायक को अध्यक्ष, सुरेश साहु को कार्यकारी अध्यक्ष, नवल कुमार पाठक को सचिव, ललित सिंह मुंडा को गौ रक्षा प्रमुख, शिवशंकर सिंह को धर्म प्रसार प्रमुख, शिव महतो को सूचना व संपर्क प्रमुख, दीपक पाड़िया को सामाजिक समरसता, नित्यानंद दास को सत्संग प्रमुख बनाया गया। जिलाध्यक्ष राधू मिश्र तथा जिला सचिव नीलकंठ महंती की उपस्थिति में हुई बैठक में आगामी दिनों के कार्यक्रमों पर भी चर्चा की गई।

Golakha Chandra Das
vsk odisha

Monday, November 24, 2014

बजरंग दल को स्वच्छ भारत अभियान

राउरकेला :
स्वच्छ भारत अभियान के तहत रविवार को बजरंग दल एवं जीपी यंग यूनिट क्लब की ओर से बस्ती की सफाई की गई। इसमें बड़ी संख्या में युवा शामिल हुए।
बस्ती क्षेत्र के लोगों को सफाई के प्रति जागरूक करने एवं इलाके को साफ सुथरा रखने के उद्देश्य से बजरंग दल व जीपी यंग यूनिट क्लब की ओर से गोपबंधुपाली अमरनाथ बस्ती इलाके में सफाई अभियान चलाया गया। कार्यकर्ताओं ने गोपबंधुपाली अखाड़ा, तालाब, मंदिर एवं मुख्य मार्ग तक सफाई की गई। इसमें संगठन से जुड़े संतोष सिंह, प्रमोद पोद्दार, बीआरपी वर्मा, भीम महतो, रवि सिंह, श्याम लेहड़े, भोला दास, सुको मंडल, अर्जुन महतो, क्रांति दास, मनोज शर्मा, रवि सिंह, चंदन मंडल, किशोर कुमार यादव, सत्य साहू, विट्टू महतो, बाबू सिंह, सरोज साहू, राजन सामल, मिथिलेश सिंह आदि लोग शामिल हुए। संगठन की ओर से आगे भी यह कार्यक्रम जारी रहेगा।

अखिल विश्व गायत्री परिवार के सप्त क्रांति अभियान

राउरकेला :
अखिल विश्व गायत्री परिवार के सप्त क्रांति अभियान को साकार कर आदर्श ग्राम गठन को लेकर सोमवार को शक्तिपीठ सेक्टर-2 में सात जिलों के प्रतिनिधियों को लेकर बैठक हुई। शांति कुंज हरिद्वार के ओडिशा प्रभारी के समक्ष सभी ने संगठन विस्तार व इसे मजबूत बनाकर काम करने का संकल्प लिया।
गायत्री पीठ सेक्टर-2 राउरकेला में अखिल विश्व गायत्री परिवार के सात जिले के प्रतिनिधियों को लेकर सोमवार को समग्र क्रांति अभियान को साकार रूप देने पर चर्चा की गई। इसमें गायत्री परिवार की ओर से ग्राम के विभिन्न कार्यक्रमों की समीक्षा की तथा संगठन के विस्तार ग्राम स्तर तक कर इसे सुदृढ करने पर जोर दिया गया। बैठक में गायत्री परिवार के प्रमुख केन्द्र शांति कुंज ओडिशा व छत्तीसगढ़ संगठन प्रभारी गंगाधर चौधरी ने इसमें संगठन के महत्व पर प्रकाश डाला। उनके साथ शांति कुंज के प्रतिनिधि आनंद मिश्र ने संगठन को मजबूत बनाने पर विस्तार से जानकारी दी। सदस्यों ने वर्ष 2015 में गौ, गंगा, गायत्री एवं ग्राम उत्थान के लिए गायत्री परिवार की ओर से विभिन्न कार्यक्रम शुरू करने का निर्णय लिया तथा इसकी सफलता के लिए भावी कार्ययोजना पर भी चर्चा की गई। अंत में गायत्री शक्तिपीठ के मुख्य ट्रस्टी रविनारायण पंडा ने संगठन को गति प्रदान करने के लिए पूर्ण सहयोग देने का भरोसा देने के साथ धन्यवाद ज्ञापित किया।
Golakha Chandra Das
Vsk Odisha

349 लोगों ने की हिन्दू धर्म में वापसी

भुवनेश्वर : मयूरभंज जिले के कप्तिपदा प्रखंड में 82 परिवार फिर से हिन्दु धर्म में लौट आए हैं। कप्तिपदा प्रखंड के शरत भगवत मठ में धर्मरक्षा मंच के प्रयास से यह काम किया गया है। विश्व हिन्दू परिषद की ओर से आयोजित इस धर्मरक्षा महायज्ञ में इन 82 परिवारों के 349 लोगों को पुन: हिन्दू धर्म में वापस लाया गया। इन लोगों की शुद्धि के साथ ही इन्हें हिन्दू धर्म में लौटा लिया गया है। इन लोगों ने प्ररोचन में पड़ कर ईसाई धर्म अपनाया था। विश्व हिन्दू परिषद का कहना है कि निरीह लोगों को बहला-फूसला कर अन्य धर्म में जबरन दीक्षित किया जा रहा है। विहिप ने कहा है कि हम आरंभ से इसका विरोध करते आए हैं और आगे भी हमारा विरोध जारी रहेगा। इस धर्म रक्षा महायज्ञ में विश्व हिन्दू परिषद के संयुक्त केंद्रीय सचिव युगल किशोर सहित अनेक नेता शामिल हुए।
Golakha Chandra Das
vsk Odisha

Thursday, November 20, 2014

विहिप व बजरंगदल के पदाधिकारियों व कार्यकर्ताओं की महत्वपूर्ण बैठक

 राउरकेला :
गोपबंधुपाली में मंगलवार की शाम विहिप व बजरंगदल के पुराने पदाधिकारियों व कार्यकर्ताओं की महत्वपूर्ण बैठक हुई, जिसमें हिन्दू हितों की रक्षा पर वार्ड स्तर पर समिति गठन को लेकर विचार विमर्श किया गया।
विश्व हिन्दू परिषद समेत विभिन्न संगठनों से जुड़े वरीय नागरिक संतोष सिंह के मुख्य आतिथ्य में गोपबंधुपाली में हिन्दू संगठनों से जुड़े युवाओं व पूर्व पदाधिकारियों की बैठक हुई, जिसमें सिंह ने युवाओं से समाज सेवा के साथ साथ राष्ट्र रक्षा के लिए आगे आने का आह्वान किया। उन्होंने हिन्दू हितों की रक्षा को राष्ट्र सेवा बताते हुए देश व समाज में जागरूकता पर जोर दिया। इस मौके पर प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी द्वारा शुरू किये गये स्वच्छता अभियान के जरिये समाज के विभिन्न वर्गो को एकसूत्र में जोड़ने का निर्णय लिया गया। 23 नवंबर रविवार की सुबह 10 बजे अंचल में झाड़ू मार कर अभियान को शुरू करने की घोषणा की गई। बजरंगदल से जुड़े रविन्द्र सिंह व सुकांत पाणी की पहल पर हुई बैठक में बजरंगदल के पूर्व पदाधिकारी सोमनाथ पोद्दार, देवदत्त प्रसाद, प्रमोद पोद्दार के अलावा श्याम सिदार, सुनील नायक, दीपू साहणी, क्रांति दास, मनोज शर्मा, कृष्णा बेहरा, रविन्द्र महकुड़, सुरेश नायक, लिखो मंडल आदि मुख्य रूप से उपस्थित थे।

स्वदेशी जागरण मंच का जिला सम्मेलन संपन्न

राउरकेला: स्वदेशी जागरण मंच, राउरकेला का जिला सम्मेलन संपन्न हो गया है। सेक्टर-17 स्थित सरस्वती विद्यामंदिर में आयोजित दो दिवसीय सम्मेलन में संगठन को मजबूत बनाने का आह्वान करने समेत आगामी दिनों के कार्यक्रमों को लेकर विचार विमर्श किया गया।
सोमवार व मंगलवार को आयोजित सम्मेलन का उद्घाटन आरएसपी के रिफैक्ट्रीज विभाग के डीजीएम कांचन कुमार नायक ने किया। उन्होंने स्वदेशी वस्तुओं का व्यवहार करने तथा अधिक से अधिक स्वदेशी मेला लगाने पर जोर दिया। सम्मानित अतिथि भारतीय मजदूर संघ के जिलाध्यक्ष विवेकानंद महांत ने वर्तमान देशभर में लोगों में स्वदेशी का भावना घर करने की बात कही। मंच के संयोजक रमाकांत पात्र ने दैनिक जीवन में स्वदेशी वस्तुओं के प्रयोग से देश की आर्थिक स्थिति सुधरने की बात कही। अन्य लोगों में सूरत पंडा, भीमसेन नायक, भरत गौड़़ा, रीतेश हालदार आदि थे।
Golakha Chandra Das
vsk,odisha

Wednesday, November 19, 2014

रानी गाइदिन्लयू का जन्मशती समारोह

राउरकेला:
वनवासी कल्याण आश्रम की ओर से महान राष्ट्रवादी रानी गाइदिन्लयू का जन्मशती समारोह सोल्लास मनाया गया। अग्रसेन भवन में आयोजित समारोह में पूर्वाेत्तर राज्यों से आए कलाकारों द्वारा प्रस्तुत रंगारंग कार्यक्रम आकर्षण का केंद्र रहा।
सोमवार की शाम आयोजित जन्मशती समारोह के विशिष्ट अतिथि मणिपुर से आए प्रो. कामइ रोकोस ने कहा कि महान संस्कृति के बल पर ही विश्व भर में भारत की अलग पहचान है। संस्कृति बचेगी तभी राष्ट्र बचेगा। लेकिन विदेशी शक्तियों द्वारा हमारी संस्कृति को नष्ट कर हमारा परिचय नष्ट करने का लगातार प्रयास किया जा रहा है, जिससे हमें सतर्क रहने की जरूरत है। पद्मभूषण रानी गाइदिन्लयू बचपन से ही भारत की स्वाधीनता आंदोलन में शामिल हुई थी, इस आंदोलन के कारण उन्हें कई वर्षो तक जेल में रहना पड़ा। स्वाधीनता मिलने के बाद उन्होंने जनजातीय धर्म, संस्कृति तथा परंपरा की सुरक्षा के लिए सदैव संग्राम किया तथा देश की एकता को तो़ड़ने वाले अलगाववादी ताकतों का मंसूबा पूरा होने नहीं दिया। उत्तर पूर्वाचल में जन्म लेने वाली इस महान महिला को श्रद्धांजलि देने का अर्थ देश की राष्ट्रीय एकता को मजबूत करना। इस अवसर पर सांस्कृतिक कार्यक्रम भी प्रस्तुत किया गया। जिसका उद्घाटन नगर विधायक दिलीप राय ने दीप प्रज्वलित कर किया। अन्य लोगों में पाणु मांझी, ओमप्रकाश अग्रवाल, डा. केके जैन आदि उपस्थित थे। इससे पूर्व विभिन्न सामाजिक, सांस्कृतिक संगठन तथा विभिन्न जनजातीय प्रमुख की ओर से रानी गाइदिन्लयू के चित्र पर माल्यार्पण कर श्रद्धांजलि दी गई। संयोजक रविन्द्र सेठी ने समारोह का संचालन किया।
Golakha Chandra Das
vsk,odisha

संघ की जिला कार्यकारिणी की बैठक

राउरकेला:
राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ, आरएसएस की जिला कार्यकारिणी की बैठक में महत्वपूर्ण फैसले लिए गए। संघ के पदाधिकारियों ने जिले में संगठन के कार्यो को विस्तार देने का आह्वान स्वयंसेवकों से किया।
हरियाणा भवन में सोमवार को संघ की बैठक में संगठन को विस्तार देने के लिए पारंपरिक रूप से आगामी तीन साल के लिए जिला से लेकर नगर व तहसील के साथ प्रखंड स्तर के पदाधिकारियों का चयन किया। इस बैठक में संघ के प्रांतीय सह प्रचारक अशोक पटनायक बतौर पर्यवेक्षक उपस्थित रहे। इस बैठक में हृषिकेश राय कालेज के प्रोफेसर डा. सनातन प्रधान को जिला संघचालक तथा नेत्र विशेषज्ञ डा. रामचंद्र मेहेर को राउरकेला नगर का संघचालक चुना गया। वहीं डा. विद्याचरण राणा को विभाग संघचालक की जिम्मेदारी सौंपी गई। बैठक में विभाग प्रचारक प्रणव नायक के अलावा संघ परिवार की विभिन्न इकाइयों से जुड़े युधिष्ठिर महांत, रामचंद्र महांत, रमाकांत पात्र, अमूल्य मिश्र, विशंभरनाथ मिश्र आदि मुख्य रूप से उपस्थित थे। बैठक में पानपोष व बणई अनुमंडल के सभी तहसीलों और प्रखंडों में संघ के कार्यो को मजबूत करने के लिए स्वयंसेवकों से निरंतर व नियमित संपर्क बनाए रखने पर संघ के पदाधिकारियों ने जोर दिया।

Sunday, November 16, 2014

सेवा महाकुंभ सेवा संगम 2014 का समापन



अच्छा मनुष्य बनने को नैतिक शिक्षा जरूरी : डॉ. महापात्र


अच्छा मनुष्य बनने को नैतिक शिक्षा जरूरी : डॉ. महापात्र
, भुवनेश्वर : स्थानीय मंचेश्वर स्थित उत्कल विपणन सहायता समिति परिसर में सेवा भारती के मार्ग दर्शन में आयोजित दो दिवसीय सेवा महाकुंभ सेवा संगम 2014 का समापन हो गया। इस सेवा संगम में ओडिशा के विभिन्न जिलों से आए 136 स्वयंसेवी संगठन के सदस्यों ने भाग लेकर ओडिशा के सामूहिक विकास का खाका तैयार किया। ओडिशा के सामूहिक विकास के लिए आयोजित इस सेवा संगम के अंतिम दिन मुख्य अतिथि एम्स के निदेशक डॉ. अशोक महापात्र ने कहा कि अच्छा समाज बनाने के लिए अच्छे मनुष्य की आवश्यकता होती है। अच्छा मनुष्य बनने के लिए नैतिक शिक्षा की आवश्यकता है।
उन्होंने कहा कि देश में मेडिकल के पाठ्यक्रम में नैतिकता न होने से उनमें अमानवीय व्यवहार देखने को मिल रहा है। वे सेवा के बदले व्यापार में शामिल हो रहे हैं, जो कि समाज के लिए हानिकारक है। उन्होंने स्वयंसेवी संगठनों से शारीरिक व बौद्धिक स्वस्थ मनुष्य निर्माण करने हेतु प्रयास करने का आह्वान किया।
उत्कल विपणन सहायता समिति के अध्यक्ष प्रकाश बेताला ने कार्यक्रम में अध्यक्षता करते हुए कहा कि सेवाव्रती आगे जिस प्रकार से समर्थ हो सकते हैं, उस दिशा में सेवाव्रतियों को काम करना उचित है। संगठन के सचिव मनसुख लाल सेठिया ने अतिथियों का परिचय दिया, जबकि विजय स्वाई ने धन्यवाद ज्ञापित किया।
मुख्य वक्ता राष्ट्रीय स्वयं सेवक संघ के अखिल भारतीय सेवा प्रमुख सुहास राव हीरेमठ ने कहा कि घर के लिए काम करने वाला व्यक्ति ही सुखी है। सेवा भाव प्रत्येक भारतीय के हृदय में है। केवल इसे जगाने की जरूरत है। राष्ट्रीय स्वयं सेवक संघ की तरफ से भारत में एक लाख 35 हजार सेवा काम चल रहा है। उन्होंने कहा कि आगामी अप्रैल में राष्ट्रीय स्तर पर सेवा संगम कार्यक्रम आयोजित किया जाएगा। इस सेवा संगम का उद्घाटन करते हुए श्रीमदस्वामी ब्रह्मानंद सरस्वती ने कहा कि मानव सेवा ही माधव सेवा है। सेवा पहले परिवार से शुरू होती है। इस अवसर पर समाज के प्रति समर्पित स्वयंसेवी संगठन शारदा निकेतन के मुख्य पूज्य स्वामी प्राणरूपानंद सरस्वती को श्रेष्ठ स्वयंसेवी संगठन के रूप में सम्मानित किया गया। इनके अलावा अपनी शरीर दान करने वाले के अवकाशप्राप्त न्यायाधीश रघुनाथ दास को भी सम्मानित किया गया। यह सम्मान उनकी जगह पर उनकी धर्मपत्‍‌नी प्रेमलता दास ने ग्रहण किया। कार्यक्रम के मीडिया संयोजक गोलख चन्द्र दास ने बताया कि इस अवसर पर विभिन्न सेवा संगठन की तरफ से अपने-अपने श्रेष्ठ कार्य की प्रदर्शनी भी लगाई गई थी।

Golakha Chandra Das
vsk,Odisha

Monday, November 10, 2014

गौकथा समावेश

बीरमित्रपुर:
हिन्दू संस्कृति व परंपरा की सुरक्षा को गठित हिन्दू सेना की ओर से सोमवार को गौकथा समावेश का आयोजन किया गया। स्थानीय जगन्नाथ मंदिर में आयोजित गौकथा में गौसेवकों ने गौमाता की महता की बखान किया। इसके समेत हिन्दू संस्कृति व गौमाता की सुरक्षा का आह्वान भी किया गया।
इस कार्यक्रम के मुख्य अतिथि भारतीय गौ क्रांति मंच के ओडिशा प्रभारी हीरालाल ने गौमाता की महता पर प्रकाश डाला। उन्होंने गौवंश को राष्ट्रीय संपदा बताकर इसकी सुरक्षा करने का आह्वान किया। इसके समेत हिन्दू भाई-बहनों से हिन्दू संस्कृति व परंपरा का सम्मान करने का परामर्श दिया गया। इस अवसर पर सम्मानित अतिथि जन जागरण समिति के प्रकाश मंडलकर, सुनील तिवारी आदि ने भी गौमाता की महता पर अपने विचार रखे। इस अवसर पर इंदरपुर की सुरभि महिला मंच की ओर से कीर्तन भी किया गया।
Golakha Chandra Das
vsk,odisha

समाज सेवा कार्यों के लिये मिला मां नंदा देवी सम्मान


Nanda Devi Samman Samarohदेहरादून (विसंके). राज्य स्थापना दिवस की पूर्व संध्या पर राजभवन में आयोजित समारोह में कई विभूतियों को सम्मानित किया गया. राज्यपाल डा अजीज कुरैशी ने कहा कि समाज के दुर्बल और असहाय लोगों की सेवा से बड़ा कोई पुण्य कार्य नहीं हैं. हम सभी को ऐसे लोगों की सेवा के लिये सदैव तत्पर रहना चाहिये.
समारोह के मुख्य अतिथि थे भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय सचिव और उत्तराखंड प्रभारी श्याम जाजू. उन्होंने सम्मानित होने वाले लोगों की सराहना करते हुए कहा कि यह देवभूमि है और सेवा भाव यहां के लोगों की रग-रग में बसा हुआ है.
राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के प्रांत प्रचारक डा हरीश ने कहा कि सेवा भाव से किया गया कार्य हर व्यक्ति के लिये अनुकरणीय है. उन्होंने कहा कि सेवा करते समय यह नहीं देखा जाता कि सेवा किसकी की जा रही है. समान भाव से की गयी सेवा का ही प्रतिफल मिलता है. उन्होंने कहा कि आज देश को ऐसे ही लोगों की आवश्यकता है.
इस अवसर पर बसंती बिष्ट, विजय जड़धारी, सच्चिदानंद भारती, डा महेश कुडि़याल, दीपक कुमार तिवारी, कमला पंत, आरपी बलूनी, जसवंत दत्ता को सम्मानित किया गया. कार्यक्रम में राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के प्रांत संघ चालक चन्द्रपाल सिंह भी मौजूद थे.

जनभागीदारी से होगा विकास : भय्या जी जोशी


Jan Bhagedari se hoga Vikas- Bhayyajiरोहतक. राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के सरकार्यवाह श्री सुरेश (भय्या जी) जोशी ने जनभागीदारी बढ़ाने की जरूरत पर जोर देते हुए गांवों के विकास को अनिवार्य बताया. उनका कहना है कि भारत की आत्मा गांवों में बसती है.
रविवार, 9 नवंबर को जिले के भाली आनंदपुर गांव में ग्रामवासियों के सहयोग से नवनिर्मित केशव भवन के लोकार्पण कार्यक्रम के अवसर पर आयोजित ग्रामसभा को संबोधित करते हुए सरकार्यवाह ने कहा कि शासन विकास में सहयोगी हो सकता है, लेकिन उसकी भूमिका मुख्य नहीं हो सकती. उन्होंने जैविक खेती की ओर रुख करने पर भी जोर दिया. ग्रामीणों की ओर से पगड़ी पहनाकर और स्मृति चिह्न प्रदान कर श्री जोशी जी को सम्मानित किया गया.
1सरकार्यवाह ने कहा कि भारतीय समाज की विशेषतायें और अच्छाइयां गांवों में ही दिखती हैं. शहरों में तो सब ओर चकाचौंध दिखाई देती है. पारिवारिक वातावरण गांवों में ही दिखाई देता है. भाईचारे का दर्शन गांवों में ही होता है. उन्होंने कहा कि 1947 के पश्चात शासन में बैठे लोगों की सोच थी कि बड़े-बड़े उद्योग लगाने से ही विकास होगा. भाईचारे की भावना को बनाये रखने की कोशिश नहीं हुई. उद्योग विकसित करते-करते भारत के मूल दर्शन की अनदेखी हुई. परिणाम यह रहा कि विकास की धारा शहरों की ओर मुड़ गई और गांवों की अनदेखी हुई. आज भी बहुत से गांवों में आवागमन की सुविधा तक उपलब्ध नहीं है.
श्री भय्या जी ने ग्राम विकास की महात्मा गांधी, बिनोवा भावे और जयप्रकाश नारायण की संकल्पना उद्धृत करते हुए कहा कि स्वतंत्रता के बाद बनी सरकारों ने गांवों के विकास की ओर समुचित ध्यान नहीं दिया. आज भी स्थिति यही चल रही है. गावों से शहरों की ओर पलायन इसी का परिणाम है. हालांकि आज भी बहुत से ऐसे युवक हैं जो गांव में ही रहकर गांव के विकास का संकल्प लेकर आगे आ रहे हैं. भाली आनंदपुर में चंद्रशेखर आजाद सेवा समिति की ओर से गांव में चलाये जा रहे प्रकल्प इसका उदाहरण हैं.
2गांवों में लगें उद्योग
गांवों की आवश्यकता की पूर्ति के लिये गांवों में ही कुटीर व अन्य उद्योग लगाये जाने पर भैया जी जोशी ने जोर दिया. उन्होंने कहा कि पहले गांववासियों की सभी जरूरत की चीजों की आपूर्ति गांव में ही हो जाती थीं, लेकिन आजादी के बाद उद्योग शहरों के आसपास लगने के कारण परिदृश्य बहुत कुछ बदल गया. ग्रामीणों को हर आवश्यकता के लिये शहर की ओर दौड़ लगाना अपरिहार्य हो गया.
अन्य गांवों को दिशा देगा भाली आनंदपुर
सरकार्यवाह ने विश्वास व्यक्त करते हुए कहा कि भाली आनंदपुर अन्य गांवों के लोगों को सही दिशा दिखाने का काम करेगा. उन्होंने कहा कि जिस प्रकार ग्रामवासियों ने अपने प्रयासों से कई सेवा प्रकल्प चलाने के लिये तीन मंजिला भवन का निर्माण किया है, वह सराहनीय है. अन्य गांवों के लोग यहां से सीखकर अपने गांवों में प्रकल्प चलायेंगे. उन्होंने कहा कि इस ग्राम की कीर्ति ही नहीं फैलेगी, बल्कि यह प्रेरणा का केंद्र बनेगा. उन्होंने कहा कि ग्रामीण संगठित होकर ग्राम विकास के काम में जुटेंगे तो प्रशासन और उद्योगपति खुद साथ चले आयेंगे.
3जैविक खेती की ओर मुडऩा होगा
जोशी जी ने कहा कि किसानों को फिर से जैविक खेती की ओर मुडऩा होगा. उन्होंने कहा कि हालांकि हरित क्रांति से बहुत से फायदे हुये, लेकिन नुकसान भी हुआ. फिर से हमें जैविक खेती की ओर रुख करना होगा. कृषि विश्वविद्यालयों को ही नहीं, समाज को भी इस ओर ध्यान देना होगा. उन्होंने कहा कि हरित क्रांति के कारण कृषि में जहां संकर बीज आये, वहीं रसायनिक खाद की खपत बढ़ी. इससे सिंचाई के लिये अधिक मात्रा में पानी की आवश्यकता पड़ी. अधिक पानी के कारण फसलों में कीट बढ़े तो कीटनाशकों का अधिक उपयोग होना शुरू हुआ. कीट नियंत्रक और कीट नियोजक इसी का दुष्परिणाम हैं. अब कृषि वैज्ञानिक भी अपनी इस गलती को स्वीकारने लगे हैं. नई तकनीक और ज्ञान के अनुप्रयोग से पहले संभाव्य नुकसान के बारे में सोचना होगा. उन्होंने कहा कि ग्रामीणों को अपनी समस्यायें समझकर उनका समाधान स्वयं निकालना होगा.
djh M.Sarkaryawah Baiyya ji Joshiशिक्षा और स्वास्थ्य में पिछड़े गांव
उन्होंने कहा कि गांव आज भी शिक्षा और स्वास्थ्य के मामले में पिछड़े हैं. उन्होंने गांव-गांव में स्वास्थ्य के प्रति जागरूकता पर भी जोर दिया. उन्होंने कहा कि आज भी देश में बहुत से ऐसे गांव हैं, जहां स्कूल के लिये भवन तो हैं, लेकिन अध्यापक नहीं हैं. यह व्यवस्था तभी ठीक होगी, जब शिक्षक अपने व्यवसाय को मिशन के रूप में लेंगे. कार्यक्रम की शुरुआत में छात्राओं स्वागत गीत प्रस्तुत किया. महिलाओं ने हरियाणवी लोकगीत के माध्यम से देशभक्ति का संदेश दिया. कार्यक्रम का समापन वंदे मातरम से हुआ.
भवन लोकार्पण पर हवन का आयोजन
केशव भवन के लोकार्पण कार्यक्रम के अवसर पर नवनिर्मित भवन में हवन का आयोजन किया गया. इस दौरान सरकार्यवाह जी ने भी आहुति डाली. हवन में सैकड़ों की संख्या में ग्रामीणों के अलावा कई गणमान्य लोग उपस्थित रहे.
ये रहे मुख्य रूप से उपस्थित
ग्रामसभा की अध्यक्षता रिटायर्ड डिप्टी कमांडेंट जिले सिंह कुंडू ने की. कार्यक्रम में मुख्य रूप से आरएसएस के उत्तर क्षेत्र के संघचालक माननीय बजरंग लाल गुप्त, प्रांत संघचालक माननीय मेजर (रिटायर्ड) करतार सिंह जी, संघ की अखिल भारतीय कार्यकारिणी के सदस्य मधुभाई कुलकर्णी,  वेटरनरी साइंस इंस्टीट्यूट के डायरेक्टर भूपेंद्र सिंह मलिक जी आदि मुख्य रूप से उपस्थित रहे.
4गांव में चल रहे ये प्रकल्प
शहीद चंद्रशेखर आजाद सेवा समिति की ओर से गांव में कई प्रकल्प चलाये जा रहे हैं. कुछ वर्ष पूर्व गांव में शुरू हुई संघ की शाखा के स्वयंसेवकों ने समिति गठित करके प्रकल्प शुरू किये. गांव में ये प्रकल्प चलाये जा रहे हैं.
- बाल संस्कार केंद्र
- महारानी लक्ष्मीबाई सिलाई केंद्र
- महर्षि दयानंद पुस्तकालय
- लाला हरदयाल पुस्तकालय (बुक बैंक)
- तक्षशिला विद्या केंद्र
- नागार्जुन अध्ययन केंद्र (कोचिंग सेंटर)
- किसान सेवा केंद्र
- छात्रावास
- पर्यावरण जागरूकता के लिये विशेष वृक्षारोपण अभियान