माघ शुक्ल पक्ष एकादशी, कलियुग वर्ष ५११६
फोटोज आतंकी संगठन के साथ जुड़े मीडिया ग्रुप अल उर्वा एल वुथाका ने ऑनलाइन जारी किए हैं। ये तस्वीरें ह्यूमन राइट वॉच की चेतावनी के महीने भर बाद सामने आईं हैं, जिसमें कहा गया था कि बोको हरम अगवा लड़के-लड़कियों को हमले के दौरान इस्तेमाल कर सकते हैं। आतंकी संगठन पर कुछ दिन पहले ही उत्तरी नाइजीरिया के एक गांव से 30 बच्चों को अगवा करने का शक जताया गया था, जिसमें लड़कियां भी शामिल थीं।
आतंकी संगठन बोको हरम बीते साल अप्रैल में अंततराष्ट्रीय स्तर पर उस वक्त चर्चा में आया, जब आतंकियों ने चिबोक से २०० स्कूली छात्राओं को अगवा कर लिया था। इसके बाद इस साल जनवरी में बोर्नो के बागा में २००० लोगों को मौत के घाट उतराने की घटना की दुनियाभर में निंदा की गई।
स्त्रोत: दैनिक भास्कर
No comments:
Post a Comment