Tuesday, April 14, 2015

आरएसएस के सदस्यों ने संविधान के प्रणेता को याद किया

भुवनेश्वर
राजधानी भुवनेश्वर में बड़े ही धूमधाम के साथ संविधान के प्रणेता डा. भीमराव अंबेडकर की जयंती मनायी गई। सुबह सुबह  आरएसएस के सदस्यों ने संविधान के प्रणेता को याद किया। इस अवसर पर  एजी चौक पर पहुंचे और यहा मौजूद अंबेडकर प्रतिमा पर पुष्पमाल्य अर्पित कर उन्हें याद किया।
राष्ट्रीय स्वयं सेवक संघ भुवनेश्वर महानगर की तरफ से आयोजित एक रैली एजी चौक पहुंची और यहा मौजूद भारत रत्न डा. अंबेडकर की प्रतिमा पर माल्यार्पण किया गया। इस अवसर पर समाजसेवी गोपाल प्रसाद महापात्र, संघ के पुरी विभाग संघ चालक बैकुंठ नाथ साहू, विभाग प्रचारक सृष्टिधर विश्वाल, व्यवस्था प्रमुख उमाकात गिरी, प्रसन्न सेनापति, घनश्याम महपात्र, देवी प्रसाद महापात्र आदि ने माल्यार्पण किया। महापात्र ने इस अवसर पर कहा कि विश्व इतिहास में भारत रत्न अंबेडकर एक विरल व्यक्तित्व थे। उन्होंने भारत के संविधान की रचना की थी। उन्होंने पिछड़े वर्ग लोगों के उत्थान के लिए निस्स्वार्थ ढंग से काम किया। आजीवन पिछड़े वर्ग के विकास के लिए लड़ते रहे। करोड़ों लोगों के मन में वे पूजनीय हैं।

No comments: