सुंदरगढ़: विश्व हिन्दू परिषद, विहिप की स्वर्ण जयंती समारोह के परिप्रेक्ष्य में परिषद की सुंदरगढ़ शाखा की ओर से दस फरवरी को पंचकुंडीय धर्मरक्षा यज्ञ आयोजित होगा। भवानी भवन मैदान में आयोजित धर्मरक्षा यज्ञ पर सुंदरगढ़ स्थित महादेव मंदिर के पास इब नदी से पवित्र जल लाकर सुबह नौ बजे कलश शोभायात्रा निकलेगी। यह शोभायात्रा शहर की परिक्रमा करने के बाद यज्ञ स्थल पर पहुंचेगी। विहिप की सुंदरगढ़ जिला शाखा ने इस पावन कार्यक्रम को सफल बनाने शहर के अधिक से अधिक लोगों से शामिल होने का अनुरोध किया है।
No comments:
Post a Comment