Monday, February 10, 2014

'गोली नहीं चलवाता तो मुसलिमोंका भरोसा टूट जाता' : मुलायम सिंह यादव

'गोली नहीं चलवाता तो मुसलिमोंका भरोसा टूट जाता' : मुलायम सिंह याद
February 10, 2014 
माघ शुक्ल पक्ष एकादशी, कलियुग वर्ष ५११५
 

'भाजपा कार्यकर्ताओं की भी खूब पिटाई हुई'

कारसेवकों पर गोली चलवाने के फैसले पर २०१३ में अफसोस जताने के एक साल बाद सपा अध्यक्ष मुलायम सिंह यादव ने इस मुद्दे पर अपने तेवर फिर से तल्ख किए।
उन्होंने कहा कि १९९० में उन्होंने अयोध्या में गोली चलवाई और १६ जानें भी गईं। उस समय यदि वह ऐसा नहीं करते तो देश के धर्मांधों का सपा से विश्वास टूट जाता।
मुलायम ने कहा कि भाजपा उन्हें इसलिए भी हमेशा याद रखेगी कि राम मंदिर आंदोलन के दौरान भाजपा कार्यकर्ताओं की खूब पिटाई हुई थीं।

केंद्र में बनेगी तीसरे मोर्चे की सरकार

बृहस्पतिवार को करहल में मुलायम सिंह यादव एक जनसभा को संबोधित कर रहे थे। उन्होंने कहा कि लोकसभा चुनाव के बाद केंद्र में तीसरे मोर्चे की सबसे अधिक सीटें होगी और इसी की सरकार बनेगी।
मुलायम ने कहा कि सपा देश हित में तीसरे मोर्चे के गठन को लेकर कोई शर्त रखने के पक्ष में नहीं है। कांग्रेस और भाजपा दोनों एक हैं, लोकसभा में कई मुद्दों पर नेता विरोधी दल और कांग्रेस के मंत्री बंद कमरे में बात कर वापस आ जाते हैं।

केंद्र और मोदी पर तीखा हमला

उन्होंने कहा कि केंद्र सरकार ने उन्हें और अखिलेश को जेल भेजने के लिए पूरा जोर लगाया लेकिन नौ साल तक चली सीबीआई जांच के बाद वह पाक साफ निकले।
नरेंद्र मोदी को निशाने पर लेते हुए उन्होंने कहा कि सपा सरकार ने जो किया, वह गुजरात तो क्या किसी प्रदेश की सरकार नहीं कर सकी है। मोदी उनके सवालों का कोई जवाब नहीं दे सके।

तो लोग टीवी देखना बंद कर देंगे

मुलायम ने कहा कि नाई, कुम्हार, तेली, बिंद, राजभर जैसी १७ छोटी जातियों को सम्मान व अधिकार दिलाने का काम सपा ही कर रही है।
मैनपुरी का चुनाव जनता के हवाले करते हुए कहा कि उन्हें पूरे देश में चुनाव प्रचार करना है ऐसे में जिले के लोग उनका चुनाव लड़ें और जीत के अंतर को भी बढ़ाने का काम करें।
मुलायम सिंह ने कहा कि चैनल वाले ऐसे ही झूठी और भ्रामक खबरें चलाते रहे तो लोग टीवी देखना बंद कर देंगे। प्रिंट मीडिया में खबरें ठीक आती हैं इसीलिए लोग अखबारों को अधिक विश्वसनीय मानते हैं।
स्त्रोत : अमर उजाला

No comments: