Wednesday, November 21, 2012

गो हत्या के मामले में चार आरोपियों को गिरफ्तार


सुंदरगढ़ : लेफ्रीपाड़ा पुलिस ने गो हत्या के मामले में चार आरोपियों को गिरफ्तार कर कोर्ट चालान किया है।
लेफ्रीपाड़ा थाना अंचल के बेलसरा गांव के प्रकाश केरकेट्टा, पितरूस मुंडा, सहदेव मुंडा तथा कुबेर मुंडा ने नरेंद्र पटेल की एक गाय चुराकर उसे मार डाला था। इसकी शिकायत होने से पुलिस ने मामले की जांच कर उपरोक्त आरोपियों को गिरफ्तार कर कोर्ट चालान किया। जमानत रद होने से इन लोगों को जेल जाना पड़ा।

No comments: