Wednesday, February 22, 2012

विश्व संवाद केन्द्र ओड़िशा शाखा अन्त:विद्यालय भाषण प्रतियोगिता का आयोजन

भुवनेश्वर : स्थानीय यूनिट-3 सरस्वती विद्या मंदिर में सुबह 8 बजे अन्त: विद्यालय भाषण प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। इस भाषण प्रतियोगिता में 8वीं कक्षा से 10वीं कक्षा के मध्य छात्र-छात्राओं ने भाग लिया।

विश्व संवाद केन्द्र ओड़िशा शाखा की ओर से आज एक अन्त:विद्यालय भाषण प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। स्थानीय यूनिट-3 सरस्वती विद्या मंदिर में सुबह 8 बजे आयोजित इस भाषण प्रतियोगिता में 8वीं कक्षा से 10वीं कक्षा के मध्य छात्र-छात्राओं ने भाग लिया। भारतीय संस्कृति के वार्तावह स्वामी विवेकानंद शीर्षक इस प्रतियोगिता में बड़ी संख्या में विद्यार्थियों ने भाग लिया। रघुनाथ पति, विक्रम केशरी परिजा, संजय कुमार पण्डा, लक्ष्मण पण्डा, सुमन्त पण्डा, अशोक साहू प्रमुख ने निर्णायक की भूमिका निभाई। विश्व संवाद केन्द्र के संपादक अशोक साहू ने सूचना दिया है कि स्वामी विवेकानंद शतवार्षिकी पालन के अवसर पर यह प्रतियोगिता आयोजित की गई है। कुल 119 प्रतिभागियों को लेकर हुई प्रतियोगिता के सफल प्रतिभागियों को आगामी नारद जयंती के अवसर पर 7 मई को सम्मानित किया जाएगा।

No comments: