Wednesday, February 22, 2012

राजधानी भुवनेश्वर के लगभग सभी मंदिरों में महाशिवरात्रि के अवसर पर भक्तों की अपार भीड़ उमड़ी

भुवनेश्वर vsk संवाददाता,

प्रसिद्ध लिंगराज, केदारगौरी, मेघेश्वर, रामेश्वर राम मंदिर सहित राजधानी भुवनेश्वर के लगभग सभी मंदिरों में महाशिवरात्रि के अवसर पर भक्तों की अपार भीड़ उमड़ी। लिंगराज मंदिर में तो भोर से ही लोग लाईन में लगे दिखाई दिए। हाथों मेंपूजा की सामग्री लेकर अपनी बारी का इंतजार करते लोगों में काफी उत्साह देखा गया शिकन कहींभी भक्तों के चेहरे पर नहीं दिखी। महाशिवरात्रि के मौके पर शहर के शिवालयों में भक्तों के पूजा-अर्चना-दर्शन के लिए विशेष व्यवस्था की गई। बेलपत्ता,कच्चा दुध, धतुरा, कनेर, फुल-फल लेकर भक्त लोग कतारबद्ध होकर शृंखलित खड़े दिखे।

वर्षों बाद सोमवार के दिन महाशिवरात्रि का पावन त्यौहार आया है। इसे लेकर भक्तों में उत्साह चरम पर है। शिवालय व देवालयों में भगवान आशुतोष का जलाभिषेक किया गया। लिंगराज मंदिर सहित शहर के विभिन्न शिवालयों में जागर यात्रा के विशेष प्रबंधन किए गये हैं। प्रशासन की तरफ से भी शिवरात्रि के मद्दे नजर कानून व्यवस्था बनाए रखने के लिए विशेष प्रबंध किए गये हैं। खासकर लिंगराज मंदिर के आसपास सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किया गया। यहां मंदिर के बाहर अस्थाई पुलिस कैंप भी लगाया गया है। महिला भक्तों के लिए महिला पुलिस को सेवा में लगाया गया है। विभिन्न मंदिरों में जागर यात्रा के लिए तैयारी की गई है। व्रत-धारी आमतौर पर जागर के दीप दर्शन के उपरान्त ही अन्न जल ग्रहण करते हैं। व्रत धारी सुबह से ही निष्ठा व भक्ति के साथ भगवान भोले शंकर की आराधना में लीन रहे। अनेक मंदिरों में भजन संध्या का आयोजन किया गया है। स्थानीय राम मंदिर में महाशिवरात्रि के मौके पर भजन संध्या का आयोजन किया गया। काशी विश्वनाथ से आए भजन गायक अनूप मिश्र भगवान भोले नाथ को प्रसन्न करने एवं राजधानी वासियों को अमन चैन हेतु बाबा भोलेनाथ की आराधना संबन्धित गायकी पेश किए। राममंदिर के मुख्य पुजारी महारूद्र झा ने बताया कि शाम करीबन 7:30 बजे से भजन कार्यक्रम की व्यवस्था की गई है।

No comments: