Saturday, March 17, 2012

श्री. भैय्याजी जोशी फिर से सरकार्यवाह बने

रा. स्व. संघ के सरकार्यवाह मा. भय्याजी जोशी का उसी पद पर अगले तीन साल के लिये फेरनिर्वाचन हुआ है।
संघ के संविधान के अनुसार यह चुनाव का वर्ष था। कल क्षेत्र संघचालक चुनाव से यह प्रक्रिया प्रारंभ हुए थी। सरकार्यवाह का चुनाव तीन वर्ष के लिये होता है।
आज अखिल भारतीय प्रतिनिधि सभा के प्रात: सत्र में माननीय भैयाजी जोशी ने संघ कार्यस्थिति का ब्यौरा प्रस्तुत कर सरकार्यवाह का पद रिक्त किया। उसके बाद संघ के सह सरकार्यवाह माननीय सुरेश जी सोनी ने सूत्र अपने हाथ में लिए और अखिल भारतीय कार्यकारी मंडल सदस्य डॉ. अशोकराव कुकडे को चुनाव अधिकारी नियुक्त किया। चुनाव अधिकारी डॉ. अशोकराव कुकडे ने संघ संविधान के प्रावधान के अनुसार चुनाव प्रक्रिया आरंभ की।
पिछली बार सरकार्यवाह बने मा. सुरेश [भय्याजी] जोशी का नाम इस पद हेतु दिल्ली स्थित उत्तर क्षेत्र संघचालक मा. बजरंगलालजी गुप्ता इन्होंने सुझाया।

उस को केरल के दक्षिण क्षेत्र संघचालक ए. आर. मोहन तथा पूर्व क्षेत्र के संघचालक कोलकाता निवासी मा. रणेंद्रनाथजी ने अनुमोदन दिया।
इस पद हेतु केवल एक ही नाम आने के कारण आज सुबह १०.३० बजे के सत्र के अंत में सर्वसंमती से मा. भय्याजी जोशी का फेरनिर्वाचन घोषित हुआ।



अल्प परिचय : मूल इंदोर निवासी सुरेश सदाशिव जोशी "भय्याजी' जोशी के नाम से जाने जाते है। आप बाल्यकाल से संघ स्वयंसेवक है। स्नातक के उपाधी बाद आपने कुछ वर्ष तक बंबई में नौकरी की। बाद में 1975 से आपका संघ प्रचारक के रूप में जीवन शुरू हुआ। आप महाराष्ट्र में जिला तथा विभाग प्रचारक रहें। उसके बाद आप प्रांत सेवाप्रमुख भी हुए। पश्चिम क्षेत्र सेवाप्रमुख के नाते दायित्व निभाने के बाद आप अ. भा. सहसेवाप्रमुख के रूप में कार्यरत थे। 1998 से 2003 तक आप अ. भा. सेवाप्रमुख थे। 2003 में सहसरकार्यवाह के रूप में आप कार्यरत हुए तथा 2009 में आप सरकार्यवाह के रूप में निर्वाचित हुए। इस वर्ष अगले तीन वर्ष के लिये आप का फेरनिर्वाचन हुआ है।

No comments: