Monday, April 17, 2017

दंगा फैलाने के आरोप में सत्ताधारी दल बीजद के वार्ड 15 के पार्षद शुभंकर महापात्र को गिरफ्तार

 भुवनेश्वर  : सोशल मीडिया में हिंदू देवी- देवताओं के खिलाफ आपत्तिजनक टिप्पणी पर भद्रक में फैली दंगे की आग अब धीरे- धीरे सामान्य हो रही है। सोमवार को सुबह छह से शाम छह बजे तक क‌र्फ्यू में ढील दी गई। स्कूल- कॉलेज भी खुलने लगे हैं। लोग जरूरत की खरीदारी के लिए बाजारों में पहुंच रहे हैं।
इधर, दंगाइयों की तलाश में जुटी पुलिस को सफलता मिली है। पुलिस ने दंगा फैलाने के आरोप में सत्ताधारी दल बीजद के वार्ड 15 के पार्षद शुभंकर महापात्र को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया। उनके खिलाफ पुलिस ने दंगा फैलाने एवं हत्या के प्रयास जैसे दो संगीन मामले दर्ज किए हैं।
भद्रक के एसपी अनूप साहू ने दंगा फैलाने वाले आरोपियों को गिरफ्तार करने के सख्त निर्देश दिए हैं। उनके निर्देश के आधार पर भद्रक टाउन थाना आइआइसी (थाना प्रभारी) मनोज राउत, ग्रामांचल थाना आइआइसी सुदर्शन गांगेई एवं पुराने बाजार के आइआइसी हरेकृष्ण दास के नेतृत्व में शहर के विभिन्न जगहों पर पुलिस छापेमारी कर रही है।

No comments: