Thursday, November 10, 2011

ओड़िशा में बढ़ रही है पर्यटकों की संख्या

ओड़िशा में बढ़ रही है पर्यटकों की संख्या
भुवनेश्वर,visakeo, राज्य के विभिन्न पर्यटन क्षेत्र देखने के लिए हर साल देश, विदेश से आने वाले पर्यटकों की संख्या बढ़ रही है जबकि विभिन्न स्थानों पर उन पर हो रहा असामाजिक व्यक्तियों के आक्रमण राज्य सरकार के लिए सिर दर्द का कारण बनी हुई है। पुरी के समुद्र तट पर पर्यटकों की सुरक्षा के लिए 5 वाट टावर एवं 3 पुलिस सहायता केंद्र है जबकि पर्यटकों को असामाजिक लोगों के आक्रमण से सुरक्षा देना संभव नहीं हो पा रहा है। इसके चलते पर्यटकों पर आक्रमण लगातार बढ़ रहा है। उसी तरह समुद्र में नहाते समय पर्यटकों को मछुआरों की सहायता लेने के लिए जागरूकता फैलाने के लिए विभिन्न भाषा में समुद्र तट पर सूचना दिया जाने आवश्यकता है।
पिछले 5 साल के अंदर 72 पर्यटकों की मौत समुद्र में नहाते समय डूबने के कारण होने की बात पता चली है। अधिकांश समय यह देखा जा रहा है कि विदेशी पर्यटक खासकर महिला पर्यटक सरकारी पांथनिवास और कुछ होटलों में सुरक्षित नहीं हैं। अधिकतर पर्यटन स्थल में जाने वाले रास्तों के रखरखाव के कमी के चलते वह रास्ता पर्यटकों के लिए समस्या बनी हुई है। पर्यटन के विकास के लिए राज्य में कई पर्यटन क्षेत्र है जबकि उन सभी क्षेत्र की आवश्यक विकास नहीं किया जा सकेगा।
गौरतलब है कि राज्य में कुल 320 पर्यटन स्थल हैं। इसमें से पुरी, कोणार्क, चिलका, भुवनेश्वर के खंडगिरी, उदयगिरी, धउली, बौद्धपीठ, जाजपुर जिला के रत्‍‌नगिरी, सिमिलिपाल, चांदीपुर, गोपालपुर आदि कई क्षेत्र देखने के लिए पर्यटकों का आग्रह अधिक रहता है। हर साल जनवरी से मार्च एवं अक्टूबर से दिसंबर दोनों समय पर्यटकों की भीड़ राज्य में देखी जाती है। विदेशी पर्यटकों में ब्रिटेन एवं देशीय पर्यटकों में पश्चिम बंगाल से अधिक संख्या में पर्यटक ओड़िशा आते हैं। वर्ष 2008 तक ओड़िशा में 43966 विदेशी पर्यटकों समेत कुल 6402411 पर्यटक आए थे, जबकि वर्ष 2009 में 45684 विदेशी समेत कुल 6937194 एवं वर्ष 2010 में 50432 विदेशियों समेत कुल 7642047 पर्यटक ओड़िशा आए हैं। पर्यटकों की संख्या को देखते हुए मुख्य पर्यटन स्थलों में होटलों की संख्या और शैय्या की संख्या नहीं बढ़ी है। कोणार्क जैसे पर्यटनस्थलों में स्थित पांथनिवास आवश्यक रखरखाव की कमी के चलते विदेशी पर्यटकों को आकर्षित नहीं कर रहा है।

No comments: