Saturday, November 12, 2011

राज्य भाजपा के उपाध्यक्ष असीत बोस की सड़क दुर्घटना में मौत

राज्य भाजपा के उपाध्यक्ष असीत बोस की सड़क दुर्घटना में मौत
कटक (visakeo) भाजपा नेता असीत कुमार बोस (60) की शुक्रवार अपराह्न को एक सड़क हादसे में मौत हो गई है। बोस राज्य भाजपा का उपाध्यक्ष के तौर पर कमान संभाले हुए थे। उनकी मौत से राज्य भाजपा को सख्त झटका लगी है।
शुक्रवार अपराह्न को भाजपानेता असित कुमार बोस भाजपा के राज्य मुख्य कार्यालय भुवनेश्वर से कार्य खत्म कर लौटे थे। करीब पांच बजे वह हादसे का शिकार हुए। बोस अपने हीरोहोंडा प्लेजर ओआर-05एके-6351द्वारा चौधरी बाजार से लौट रहे थे कि एक ट्रक टीएन-57क्यू-9797 उन्हें पीछे से धक्का देकर कुचला डाला। ट्रक का चक्का उनके सिर के ऊपर से गुजर जाने पर घटनास्थल पर उनकी मौत हो गई। हादसे के बाद ट्रक ड्राइवर गाड़ी छोड़कर घटनास्थल से फरार हो गया। पुलिस ने दोनों गाड़ी को जब्त कर लिया है। बोस की लाश को कटक बड़ा मेडिकल ले जाया गया। बचपन से बोस की लाश को कटक बड़ा मेडिकल ले जाया गया। बचपन से बोस राष्ट्रीय स्वयं सेवक संघ से जुड़े हुए थे। वह कटक में रहकर भाजपा की राजनीति में सक्रिय थे। उनकी मौत से भाजपा के कार्यकर्ता एवं नेताओं में मातम का माहौल छाया है। राज्य के वरिष्ठ नेता व पूर्व मंत्री विश्वभूषण हरिचंदन, संचिता महांति, अवादी साहु, नयन किशोर महांति, देवीराय, लिंगराज महांति, जयदेव पृष्टि राज्य भाजपा अध्यक्ष जुएल ओराम ने अंतिम दर्शन कर श्रद्धांजलि दी है। रविवार को उनका अंतिम संस्कार कटक में होने की सूचना मिली है।

No comments: