Sunday, November 20, 2011

संप्रदायिक हिंसा विधेयक राष्ट्र विरोधी : पंडा


संप्रदायिक हिंसा विधेयक राष्ट्र विरोधी : पंडा


सुंदरगढ़,V S D
सुंदरगढ़ सरस्वती शिशु विद्यामंदिर परिसर में विश्व संवाद केन्द्र सुंदरगढ़ की ओर से संप्रदायिक व आक्रोशमूलक हिंसा विधेयक- 2011 को लेकर सद्भावना सभा का आयोजन किया गया। इस कार्यक्रम में सुंदरगढ़ जिले के आठ प्रखंड के जाति मुखिया एवं विभिन्न धार्मिक संगठन के प्रमुख शामिल हुए। सद्भावना सभा में राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के सह प्रांत बौद्धिक प्रमुख शंकर पंडा ने विधेयक की विभिन्न त्रुटियों पर प्रकाश डाला। उन्होंने कहा कि यह विधेयक देश की एकता व अखंडता को तोड़ने का एक षड्यंत्र है।
श्री पंडा ने कहा कि राष्ट्रीय सुरक्षा परिषद के द्वारा प्रस्तुत विधेयक से संप्रदायिक हिंसा पर नियंत्रण नहीं बल्कि हिंसा को और बढ़ावा मिलेगा। जाति धर्म व संप्रदाय के आधार पर लोग बंट जायेंगे एवं हिंसा के बढ़ने की संभावना अधिक होगी। इससे हिन्दु समाज के अस्तित्व पर भी आंच आयेगी। इस विधेयक को संसद में पेश होने से रोकने के लिए देशव्यापी आंदोलन की आवश्यकता पर बल दिया। इस कार्यक्रम में विभिन्न जाति प्रमुख एवं धार्मिक संगठन के मुखिया शामिल होकर विधेयक के विरोध में अपने अपने क्षेत्र में प्रचार प्रसार पर जोर दिया। कार्यक्रम का संचालन गणेश राम नायक विश्व संवाद केन्द्र ने किया।

No comments: