Wednesday, November 09, 2011

कानून मंत्री के खिलाफ भाजपा ने खोला मोर्चा

कानून मंत्री के खिलाफ भाजपा ने खोला मोर्चा
भुवनेश्वर,vsk संवाददाता :
कानून मंत्री विक्रम केशरी आरुख दो तत्तकालिन नगर विकाश मंत्री के इच्छाधीन कोटा से दो घर लेने के मुद्दे को लेकर राजनैतिक माहौल में चर्चा जोर पकड़ लिया है। पत्‍‌नी के नाम से एक घर बीडीए से लेने के बाद अपने नाम अन्य एक घर लिये हैं। दोनों घर वे मंत्री के इच्छाधीन कोटा से लिये हैं। इसके अलावा विनोद प्रधान और कुमुद प्रधान नामक उनके संबन्धी के नाम से भी मंत्री के इच्छाधीन कोटा से ओर दो घर लेने की बात भाजपा राज्य उपाध्यक्ष अशोक साहु ने कहा है। कानून मंत्री गैर-कानूनी कार्य में संलिप्त होने के चलते भाजपा की ओर से उनके इस्तीफा मांग की गयी है। दूसरी ओर नियम का उल्लंघन करते हुए कानून मंत्री एक से अधिक घर लेने की बात मुख्यमंत्री के जानकारी के होने के बावजूद इस पर कोई कदम न उठाने का आरोप विरोधी कांग्रेस ने लगाया है। मुख्यमंत्री के जानकारी में इस तरह के गैर-कानूनी कार्य के लिए कोई कार्रवाई न किये जाने की बात पीसीसी अध्यक्ष निरंजन पटनायक ने कहा है। कानून मंत्री श्री आरुख किसी तरह की गैर-कानूनी काम न करने की बात कहे हैं। उन्होंने पत्रकारों से कहा है कि वे दूसरा घर वापस कर देंगे। उधर भाजपा के श्री साहु ने कहा कि कानून मंत्री एक घर वापस कर देने की जो घोषणा कर रहे हैं, उससे उनका दोष कम नहीं हो जाएगा। इसके लिए उन्हें इस्तीफा देना होगा।

No comments: