Sunday, October 14, 2012

सुनील तिवारी बने बीरमित्रपुर मंडल अध्यक्ष


सुनील तिवारी बने बीरमित्रपुर मंडल अध्यक्ष  

सुनील तिवारी बने बीरमित्रपुर मंडल अध्यक्ष
 राउरकेला :
भाजपा कार्यालय परिसर में शनिवार को वर्ष-2012-14 के लिए नई कार्यकारिणी का गठन किया गया। इसमें सर्व सम्मति ने सुनील तिवारी को बीरमित्रपुर मंडल अध्यक्ष चुना गया। इनके अलावा पांच वार्ड अध्यक्ष तथा 17 कार्यकारिणी सदस्यों का भी चयन किया गया।
चुनाव अधिकारी राजेन्द्र साहू तथा जिला अध्यक्ष धिरेन सेनापति की मौजूदगी में भाजपा की बैठक हुई इसमें राजेश अग्रवाल मंडल प्रतिनिधि चुना गया। बैठक में पूर्व अध्यक्ष पुरुषोत्तम शर्मा, अशोक गोप, मनोज जयपुरिया, देवेन्द्र तिवारी समेत अन्य पदाधिकारी इसमें मौजूद थे। नई कार्यकारिणी में 17 सदस्यों में राजेश कुमार अग्रवाल, जयंत दास, उग्र नारायण झा, कुणाल गौरव, आसिफ रिजवी, रोहित कुमार प्रजापति, अशोक ठाकुर, प्रदीप पंडा, राहुल कुमार झा, विजय कुमार शर्मा, विवेक पांडे, जितवाहन साहू, परमानंद ठाकुर, राजेश प्रसाद लाल, निलाशीष घोष, संतोष कुमार साहु, रतन अग्रवाल शामिल हैं। इनके अलावा पांच वार्ड अध्यक्ष भी चुने गये हैं इसमें वार्ड नंबर-1 से राजकुमार प्रसायत, वार्ड-2 से मनीष कुमार ठाकुर, वार्ड-3 से दिनेश गोप, वार्ड-4 से संदीप केसरी तथा वार्ड-5 से प्रवीण कुमार जिंदल, वार्ड-6 से भूपेश राजहंस, वार्ड-7 से किशोर कुमार नाग शामिल हैं। नई कार्यकारिणी को बधाई देने के साथ ही संगठन की मजबूती के लिए इनके द्वारा काम करने की कामना की गई।

No comments: