Sunday, March 17, 2013

"यौन सहमति" के विरोध में आरएसए

"यौन सहमति" के विरोध में आरएसएस
 

जयपुर। राष्ट्रीय स्वयं सेवक संघ के सरकार्यवाह भैयाजी जोशी ने कहा है कि 16 साल के बच्चों को सहमति से यौन संबंधों का अधिकार देने के कानून का संघ विरोध करेगा। जोशी जामडोली स्थित केशव विद्यापीठ में चल रही संघ की अखिल भारतीय प्रतिनिधि सभा की तीन दिवसीय बैठक के अंतिम दिन मीडिया से बातचीत दौरान यह बात कही। 


उन्होंने इस बारे में पूछे गए सवाल पर कहा कि लड़कियों के विवाह की उम्र 18 वर्ष रखी गई हैं। 16 वर्ष के बच्चों को सहमति से यौन संबंधों का अधिकार देने के किसी भी कानून का संघ विरोध करेगा क्योंकि यह उचित नही हैं। 

उन्होंने कहा कि सामाजिक मूल्यों में हो रहे क्षरण के कारण देश में महिला उत्पीडन की घटनाएं बढ़ रही हैं। उत्पीड़न की घटनाओं को रोकने के लिए शासन कानून बनाता है लेकिन केवल कानून के बलबूते महिलाओं पर हो रहे उत्पीड़न को रोका नही जा सकता। इसके लिए सामाजिक मूल्यों में आ रही गिरावट को रोकने पर भी विचार करना होगा। 

No comments: