Wednesday, August 14, 2013

दिलीप सिंह जूदेव का निधन

दिलीप सिंह जूदेव का निधन

बीजेपी लीडर दिलीप सिंह जूदेव का निधन

रायपुर/नई दिल्ली। भारतीय जनता पार्टी के वरिष्ठ नेता, सांसद और पूर्व केन्ीय मंत्री दिलीप सिंह जूदेव का बुधवार देर शाम दिल्ली से लगे गुडगांव के एक निजी अस्पताल में निधन हो गया। वह 64 वर्ष के थे। उनके परिवार में पत्नी और तीन पुत्र एवं एक पुत्री है। उनका एक पुत्र युद्धवीर सिंह छत्तीसगढ विधानसभा में जांजगीर जिले की चंपुर सीट से विधायक है। वह संसदीय सचिव भी है।

जूदेव के निकटवर्ती सूत्रों ने बताया कि उन्हें गुर्दे, यकृत और छाती की कई बीमारियां थीं। उनका इलाज अखिल भारतीय आयुर्विज्ञान संस्थान में चल रहा था लेकिन करीब 15 दिन पहले उन्हें गुडगांव के मेदांता मेडिसिटी में भर्ती कराया गया था। उनकी तबीयत दिन में करीब 12 बजे बिगड़ने लगी थी और उन्हें कृत्रिम श्वसन प्रणाली पर रखा गया। उसके बाद उनके परिवार के सभी लोग अस्पताल में आ गए थे।

डाक्टरों के अनुसार करीब सात बजे उन्होंने अंतिम श्वांस ली। उनका पार्थिव शरीर गुरूवार को उनके गृह नगर छत्तीसगढ के जशपुर ले जाया जाएगा जहां राजकीय सम्मान के साथ अंतिम संस्कार होगा। वे छत्तीसगढ के बिलासपुर लोकसभा क्षेत्र से सांसद थे। वह 1989 में पहली बार लोकसभा के लिए निर्वाचित हुए थे।

वह 2003 में कुछ माह तक अटल बिहारी वाजपेयी सरकार में वन एवं पर्यावरण राज्य मंत्री भी रहे। जूदेव के निधन पर छत्तीसगढ़ सरकार ने 16 से 18 अगस्त तक तीन दिन के राजकीय शोक की घोषणा की है। गुरूवार को स्वतंत्रता दिवस समारोह के कार्यक्रम में कोई बदलाव नहीं हुआ है।

No comments: