Wednesday, August 28, 2013

विश्व हिन्दू परिषद का विक्षोभ प्रदर्शन


विश्व हिन्दू परिषद का विक्षोभ प्रदर्शन

Updated on: Wed, 28 Aug 2013  

विश्व हिन्दू परिषद का विक्षोभ प्रदर्शन
 राउरकेला : अयोध्या में 84 कोसी धार्मिक यात्रा पर प्रतिबंध के साथ विश्व हिन्दू परिषद (विहिप) के केन्द्रीय नेताओं की गिरफ्तारी के खिलाफ संगठन की राउरकेला इकाई ने मंगलवार की शाम बिसरा चौक पर विक्षोभ प्रदर्शन किया। उत्तर प्रदेश की समाजवादी पार्टी सरकार पर मुस्लिम तुष्टिकरण का आरोप लगाते हुए संगठन के नेताओं ने वहां के मुख्य मंत्री अखिलेश यादव का पुतला फूंका। विक्षोभ प्रदर्शन में संघ परिवार के अनुसांगिक संगठनों के कार्यकर्ताओं ने बड़ी संख्या में हिस्सा लिया।
विश्व हिन्दू परिषद के जिला व विभाग पदाधिकारी मित्रभानू पंडा, अमूल्य मिश्र, सर्वेश्वर दास, गदाधर साहू,सत्यानंद दास, नीलकंठ महंती की अगुवाई में मंगलवार की शाम संगठन एवं संघ परिवार के कार्यकर्ताओं ने एकत्रित होकर उत्तर प्रदेश सरकार के खिलाफ विक्षोभ प्रदर्शन किया। प्रदर्शन में संघ परिवार के प्रणव नायक, रमाकांत पात्र, राजेन्द्र साहू, पवन अग्रवाल, सुव्रत पटनायक, रंजीत नायक समेत दर्जनों कार्यकर्ता शामिल हुए। संगठन के पदाधिकारियों ने उत्तरप्रदेश सरकार पर वोट बैंक के लिए मुस्लिम तुष्टिकरण की राजनीति का आरोप लगाते हुए कहा कि साजिश के तहत 84 कोसी धार्मिक यात्रा पर प्रतिबंध लगाने के साथ साथ आदरणीय साधु संतों के साथ साथ विहिप के सैकड़ों कार्यकर्ताओं को गिरफ्तार किया गया। जान बूझ कर यूपी सरकार ने तनाव फैलाने का साजिश रचा। धार्मिक आस्था पर चोट किसी भी हाल में बर्दाश्त नहीं किया जायेगा।

No comments: