Thursday, January 31, 2013

कुंभ में पुख्ता सुरक्षा व्यवस्था नहीं :शकराचार्य


कुंभ में पुख्ता सुरक्षा व्यवस्था नहीं :शकराचार्य

भुवनेश्वर, 
पूरी के शकराचार्य स्वामी निश्चलानंद सरस्वती उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री अखिलेश यादव पर खफा हैं। उन्होंने बताया कि मेरा व अन्य शकराचार्यो का प्रयाग के कुंभ मेले में पुख्ता सुरक्षा व्यवस्था नहीं की गई है। यही वजह है कि कुंभ मेले का वहिष्कार किया गया है। यहां एक कार्यक्रम के दौरान पूरी के शकराचार्य ने उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री को आड़े हाथों लिया।
उन्होंने कहा कि शकराचार्य किसी भी पार्टी के न होने के कारण उनके सुरक्षा के लिए दैनिक मजदूरी पर एक होमगार्ड रख दिया गया है। होमगार्ड कहता कहता है स्वामीजी आपतो भगवान भरोसे ही सुरक्षित है, हमारी क्या जरूरत है। कहा, जो भी मुख्यमंत्री होता है, वह विरोध करने वालों को भेंट पूजा कर शात करता है। कुंभ मेला एक हिंदू पर्व है, जो अब एक साधारण व्यापार मेला का रूप ले चूका है। अखंड पाठ के नाम पर कुंभ मेले में जमींन आवंटन का भी स्वामीजी ने विरोध किया है। यही वजह है कि शंकराचार्य शाही स्नान का विरोध कर रहे हैं।

No comments: