Thursday, January 31, 2013

बेरोजगारों को नियुक्ति मिले: जुएल


बेरोजगारों को नियुक्ति मिले: जुएल

लहुणीपाड़ा: भाजपा की कोइड़ा ब्लाक कमेटी की एक बैठक स्थानीय कारो नदी के तट पर हुई। इसमें मुख्य अतिथि भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष जुएल उरांव रहे।
इसमें उरांव ने अंचल में खदान बंद होने जाने से बेरोजगारी की समस्या बढ़ने की बात कही। उन्होंने कहा कि खदान बंद होने के कारण खदानों पर रोजी-रोटी के लिए निर्भर सैकड़ों लोग बेरोजगार हो गए हैं। उरांव ने इन बेरोजगारों के लिए नियुक्ति की व्यवस्था करने की मांग की। उन्होंने अंचल में संगठन को मजबूत करने पर जोर दिया। बैठक में अन्य लोगों में भाजपा के बणई जिलाध्यक्ष मनोज प्रधान, श्रमिक नेता प्रभाकर मल्लिक, गोपाल पात्र, चक्रधर देहुरी, लक्ष्मीनारायण जायसवाल, शरत बारिक, किशोर गुप्ता, देहुरी मुंडा, यशोवंत बेहरा, गुणनिधि महांत समेत बड़ी संख्या में भाजपाई शामिल थे।

No comments: