Monday, January 23, 2017

चार दिवसीय संबलपुर दौरे पर आए संघ प्रमुख मोहन भागवत ने वीर सुरेंद्र साय के जन्मभूमि ¨खडा गांव जाकर श्रद्धांजलि अर्पित किए

संबलपुर :
आजादी की लड़ाई के दो महान माटीपुत्रों नेताजी सुभाषचंद्र बोस और वीर सुरेंद्र साय की जयंती अवसर पर सोमवार को राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ की ओर से उन्हें भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित की गई।
चार दिवसीय संबलपुर दौरे पर आए संघ प्रमुख मोहन भागवत ने वीर सुरेंद्र साय के जन्मभूमि ¨खडा गांव जाकर श्रद्धांजलि अर्पित किए। इसके साथ ही उन्होंने वीर सुरेंद्र साय के परपोते लालफकीर साय व परिजनों से मुलाकात कर अंग्रेजी हुकूमत के खिलाफ 1857 से पहले संघर्ष किए जाने और उनके बलिदान को याद किया। जबकि संबलपुर में संघ की ओर से नारी सेवासदन मैदान और मंदलिया मैदान से अलग- अलग रूटमार्च निकालकर नगर परिक्रमा किया। नारी सेवासदन मैदान से निकाले रूट मार्च के जेल चौक पहुंचने पर वहां वीर सुरेंद्र साय की प्रतिमा पर मार्च में शामिल लोगों ने माल्यार्पण किया।uf

No comments: