Thursday, January 05, 2012

विज्ञान अनुसंधान क्षेत्र में महिलाओं की कम संख्या पर चिंता जताते

भुवनेश्वर: विज्ञान अनुसंधान क्षेत्र में महिलाओं की कम संख्या पर चिंता जताते हुए भारतीय विज्ञान कांग्रेस में इस पर गम्भीर प्रयास किए जाने की मांग उठाई गई है। महिलाओं की भागीदारी बढ़ाने के लिए अमेरिका में भारत के राजदूत निरुपमा राव ने कहा कि महिलाओं की विज्ञान क्षेत्र में भागीदारी बढ़ी अवश्य है, मगर स्थिति को संतोषजनक नहीं कहा जा सकता है। पुरुष तूलना में अनुसंधान कार्य में महिलाएं कम आगे आ रही हैं। उन्होंने महिलाओं को विज्ञान शिक्षा के क्षेत्र में आगे आने की हिदायत दी है। निरूपमा राव ने कहा कि महिलाओं को समान अवसर देते हुए उन्हें विज्ञान शिक्षा के प्रति आकर्षित कराया जाना चाहिए। ऐसा होने पर समाज में सामूहिक विकाश हो पाएगा। उन्होंने कहा कि जब तक महिलाओं को समस्त स्तर में समान सुविधाएं नहीं मिलेगी, तब तक हमारा समाज खुद को आधुनिक सभ्य समाज कहलाने का हकदार नहीं होगा। उन्होंने चिंता जताते हुए कहा कि महिलाएं आज भी विज्ञान और कारीगरी शिक्षा के क्षेत्र में पुरुषों की अपेक्षा काफी पीछे पड़ी हुई हैं।

No comments: