Thursday, January 12, 2012

लाखों बच्चों ने सामूहिक रूप से सूर्य नमस्कार किया

 

मप्र में बच्चों संग मुख्यमंत्री ने किया सूर्य नमस्कार



भोपाल। मध्य प्रदेश में स्वामी विवेकानंद की जयंती के अवसर पर लाखों बच्चों ने सामूहिक रूप से सूर्य नमस्कार किया। राजधानी भोपाल में मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान और जिला मुख्यालयों पर मंत्रियों ने बच्चों के साथ सूर्य नमस्कार किया। भोपाल की अरेरा कॉलोनी क्षेत्र स्थित उच्चतर माध्यमिक विद्यालय परिसर में आयोजित सूर्य नमस्कार में ट्रैक सूट में पहुंचे चौहान ने बच्चों के साथ सभी आसन किया।
मुख्यमंत्री ने इस मौके पर कहा कि सूर्य नमस्कार एक व्यायाम है, जो शरीर को स्वस्थ्य रखता है। उन्होंने कहा है कि स्वस्थ शरीर में स्वस्थ मन का वास होता है, लिहाजा व्यायाम आवश्यक है और इसी लिए राज्य सरकार ने सूर्य नमस्कार का आयोजन किया।

इसी तरह राज्य के अन्य हिस्सों में सामूहिक सूर्य नमस्कार का आयोजन किया गया, जिसमें कई मंत्रियों ने भी हिस्सा लिया। राज्य सरकार ने सूर्य नमस्कार के जरिए विश्व रिकार्ड बनाने की तैयारी की थी।
वहीं दूसरी ओर ईसाई व मुस्लिम संगठनों ने इस आयोजन का विरोध करते हुए इसे शिक्षा के भगवाकरण का प्रयास बताया था। कुछ मुस्लिम धर्म गुरुओं ने तो इस आयोजन के विरोध में फतवा तक जारी कर दिया था।
Posted by Picasa

No comments: