Thursday, January 19, 2012

तीन दिवसीय राजारानी संगीत महोत्सव

 

भुवनेश्वर, vsk
राजारानी मंदिर परिसर में तीन दिवसीय राजारानी संगीत महोत्सव बुधवार शाम से शुरू हो गया है। इस महोत्सव के उद्घाटन शाम को ओड़िशी संगीत के प्रख्यात युगलवंदी गुरू रामहरि दास एवं गुरु विजय जेना के स्वर का जादू सुनने को मिला है। कवि सम्राट उपेन्द्र भंज की रचना से आउ काहा कर धरिबी.., ध्रुव पदांग के पारंपरिक रचना से प्राण सजनी केही.. आदि गीत प्रस्तुत कर उपस्थित श्रोताओं का मन मोह लिया। इसके बाद आरे बाबू श्यामघन तू गले मधुभुवन.. गीत पर दर्शक झूमते नजर आए। अन्त में उन्होंने दीनबंधु दइतारी.. गीत प्रस्तुत किया। इसके बाद दूसरे पण्डित ओएस.अरुणा ने तादादि गणपति.. प्रस्तुत कर उद्घाटनी उत्सव में चार चांद लगा दिया।

इस अवसर पर विशिष्ट वंशीवादक पण्डित हरि प्रसाद चौरसिया, संगीतकार प्रफुल्ल कर, अमेरिका के राष्ट्रदूत पिटेल बिलो, ओड़िशी नृत्यांगना अरुणा महान्ति एवं संस्कृति व पर्यटन विभाग के शासन सचिव अशोक त्रिपाठी, संस्कृति विभाग निदेशक सुशील दास, पर्यटन विभाग निदेशक हरिशंकर उपाध्याय प्रमुख अतिथि के तौर पर उपस्थित थे
Posted by Picasa

No comments: