Sunday, January 08, 2012

कमजोर लोकपाल के विरोध में भाजपा आंदोलित

कटक: कमजोर लोकपाल बिल तैयार कर उसे लोकसभा एवं राज्यसभा में पेश कर पास कराने का कांग्रेस षडयंत्र रच रही है। यह आरोप लाते हुए उसके प्रतिवाद में भाजपा कटक महानगर शाखा की तरफ से लोकतंत्र बचाओ कांग्रेस हटाओ कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कटक महानगर भाजपा अध्यक्ष ललाटेन्दु बडु की अध्यक्षता में चले इस कार्यक्रम में भाजपा राज्य उपाध्यक्ष नयन रंजन प्रसाद, राज्य महासचिव नयन किशोर महान्ति प्रमुख वक्ता के तौर पर भाग लेकर केन्द्र की उपा सरकार खास तौर पर कांग्रेस पर निशाना साधे। कांग्रेस द्वारा चलाए जाने वाले षडयंत्र को प्राथमिक स्तर से विरोध कर आन्दोलन चलाए जाने हेतु इन नेताओं ने चेतावनी दी है। इस कार्यक्रम में भाजपा कटक नगर युवा मोर्चा के अध्यक्ष लिंगराज हाती, विश्व रंजन मिश्र, सुनील द्विवेदी, सिकन्दर अली, प्रदीप राउतराय, मिलन बडु, राजकुमार स्वांई, रवि अग्रवाल, अनिल देव, जगदीश गुप्ता प्रमुख ने उद्बोधन देते हुए कमजोर लोकपाल बिल पर विरोध जताया।

No comments: