Sunday, July 01, 2012

भाजपा जिला महिला मोर्चा की ओर से पिपिली कांड पर शनिवार को लज्जा दिवस मनाया गया।

नवीन राज में कानून व्यवस्था बदतर : जुएल

नवीन राज में कानून व्यवस्था बदतर : जुएल

राउरकेला :

भाजपा जिला महिला मोर्चा की ओर से पिपिली कांड पर शनिवार को लज्जा दिवस मनाया गया। जिसमें इस नारकीय कांड के लिए राज्य सरकार को जिम्मेदार ठहराते हुए एडीएम कार्यालय के समक्ष धरना-प्रदर्शन किया गया। धरना-प्रदर्शन के बाद मुख्यमंत्री से इस्तीफे की मांग समेत पांच सूत्री मांगों का ज्ञापन एडीएम की मार्फत राज्यपाल के उद्देश्य से सौंपा गया।

शनिवार के पूर्वाह्नं स्थानीय एडीएम कार्यालय के समक्ष आयोजित धरना-प्रदर्शन में भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष जुएल उरांव ने शामिल होकर नवीन पटनायक सरकार की जमकर खिंचाई की। उन्होंने कहा कि नवीन राज में राज्य की कानून व्यवस्था बद से बदतर होती जा रही है। राज्य में पिपिली कांड की भांति महिलाओं पर बढ़ते अत्याचार, हत्या समेत अन्यान्य आपराधिक वारदातें इसका ज्वलंत उदाहरण हैं। उन्होंने पिपिली छात्रा दुराचार कांड की शिकार बेबानी बेहरा पर राज्य के मंत्री प्रदीप महारथी समेत अन्यान्य सरकारी मशीनरी के अत्याचार पर चर्चा करने समेत मुख्यमंत्री से तुरंत इस्तीफे की मांग की। छात्रा दुराचार कांड की शिकार बेबीना बेहरा की मौत के बाद शनिवार को उसके दशाह कार्यक्रम पर आयोजित लज्जा दिवस व विक्षोभ-प्रदर्शन में भाजपा जिलाध्यक्ष धीरेन सेनापति, महिला मोर्चा की अध्यक्ष शिवानी देव समेत प्रमिला सोना, कल्पना लेंका, सुब्रत पटनायक, खगेंद्र प्रधान, दुर्गा तांती आदि शामिल थे। जिसके बाद इस मामले में सीएम का इस्तीफा, बेबीना के साथ हुए सामूहिक दुष्कर्म व हत्या की सीबीआई जांच, दोषियों के खिलाफ मुकदमा चलाने, पचास लाख का मुआवजा देने समेत अन्यान्य मांगें शामिल हैं। विक्षोभ-प्रदर्शन में अन्य लोगों में ममता महंती, लक्ष्मी थापा, सविता मंडल, सुशीला शर्मा, लीना नायडू, पुष्पा नायक, रंजीत नायक, प्रबाल बारिक आदि शामिल थे।

No comments: