Sunday, July 01, 2012

लज्जा दिवस

कटक : पिपिली पिड़िता की 10वीं को राज्य भर में भाजपा महिला युवा मोर्चा ने लज्जा दिवस के तौर पर मनाया है। इसको ले एक धरना व प्रतिवाद सभा जिलाधीश कार्यालय के सामने आयोजित किया गया। राज्य महिला मोर्चा की अध्यक्षा जयंती पढि़यारी इसमें मौजूद रही। कटक नगर महिला युवा मोर्चा की अध्यक्षा स्वागतिका बडु की अगुवाई में चले इस आंदोलन में राज्य अध्यक्षा श्रीमती पढि़यारी ने कहा कि पिपिली घटना की सीबीआई जांच, पीड़िता के परिवार वालों को पर्याप्त सुरक्षा एवं आर्थिक मदद, घटना में दोषियों के खिलाफ 302 दफा के तहत कार्रवाई एवं सरकारी मुलाजिमों द्वारा किए जाने वाली लापरवाही के चलते घटने वाली यह घटना हेतु अधिकारियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जानी चाहिए। इस घटना में स्थानीय विधायक व राज्य सरकार पर महिला मोर्चा ने निशाना साधा। इस आंदोलन में महिला नेत्री विजयलक्ष्मी त्रिपाठी, बासंती मिश्र, बीणा त्रिपाठी, गीतांजलि महान्ति, रमादेवी, कुनी साहू, पूर्णिमा डोरा, पुनम साहिनी शामिल थी।

No comments: