Friday, August 03, 2012

सकुशल मिले आरएसएस के पूर्व सरसंघचालक

Former RSS chief KS Sudarshan missingमैसूर। राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ [आरएसएस] के पूर्व सरसंघचालक केएस सुदर्शन शुक्रवार सुबह पांच बजे से लापता हो गए हैं। हालांकि बाद में वह सकुशल मिल गए हैं। वह यहा सुबह पाच बजे घर से टहलने के लिए निकले थे। उसके बाद से उनका पता नहीं था। बताया जाता है कि सुदर्शन अपने रिश्तेदार के घर ठहरे थे। काफी देर तक उनके नहीं लौटने पर रिश्तेदारों ने पुलिस में शिकायत दर्ज कराई है। पुलिस उन्हें ढूंढ़ रही थी।

इस बीच, संघ के प्रवक्ता राम माधव ने सुदर्शन की गुमशुदगी की पुष्टि करते हुए कहा कि सुदर्शन का सुबह से पता नहीं है। उन्होंने कहा कि कई बार सुदर्शन बिना सुरक्षा के भी मॉर्निग वॉक पर निकल जाते हैं, लेकिन दो घटे में टहलकर वापस आ जाते हैं। लेकिन आज वह 11 बजे तक नहीं लौटे हैं। हालांकि बाद में सुदर्शन सकुशल वापस लौट आए हैं।

No comments: