Thursday, August 30, 2012

चीन ने कहा भारतीय "काली चमड़ी" वाले

चीन ने कहा भारतीय "काली चमड़ी" वाले

Source: VSK-Jodhpur Date: 8/29/2012 6:20:35 PM

बीजिंग। चीनी लोग भारतीयों को काली चमड़ी वाला मानते हैं। उनका मानना है कि काली चमड़ीवाले भारतीयों का रंग-रूप और आर्थिक स्थिति कैसी भी हो फिर भी उन्हें सोने से बेहद प्यार है।
चीन के पीपुल्स डेली अखबार ने भारतीयों पर ऎसी ही छींटाकसी करते हुए भारतीयों के सोना पहनने की संस्कृति को तोड़-मरोड़ कर पेश किया हैं। अखबार ने यह आर्टिकल अभिनेत्री एश्वर्या राय और अन्य सुंदरियों के फोटोज के साथ छापा है। जिसमें लिखा है कि भारतीय महिला बिना आभूषण के घर से बाहर नहीं रखती हैं।
भिखारन भी पहनती है सोना
इस आर्टिकल में कहा गया है कि आम भारतीय ही नहीं वहां भिखारन भी कान में सोने की बाली पहने दिखती हैं। सोना पहने वालों में भारतीय पुरूष भी महिलाओं से पीछे नहीं हैं। खासकर अंगुलियों में रत्न जडित सोने की अंगुठियां। माता-पिता अपनी बेटी की शादी में दहेज के रूप में सोने के गहनों को तवज्जो दी जाती है। जो केवल सौंदर्यता हा नही बल्कि वैहाहिक जीवन में एक संपति रूप में काम आता हैं।

http://www.patrika.com/news.aspx?id=891055

No comments: