Tuesday, August 21, 2012

मध्यप्रदेश और दक्षिण भारत में सिमी के आतंकवादी नए क्लेवर में बना रहे संगठन

मध्यप्रदेश और दक्षिण भारत में सिमी के आतंकवादी नए क्लेवर में बना रहे संगठन

Source: VSK-BHOPAL Date: 8/21/2012 5:52:41 PM

$img_titleभोपाल। राष्ट्रीय जांच एजेंसी (एनआईए) को इस बात के पक्के सबूत मिले हैं कि प्रतिबंधित संगठन सिमी और उससे जुड़े अन्य जिहादी संगठन नाम बदलकर अपनी गतिविधियां चला रहे हैं। खासतौर पर मध्यप्रदेश और दक्षिण भारत के राज्यों में नए नामों से बने संगठन यही काम कर रहे हैं।
उल्लेखनीय है कि पूर्व गृहमंत्री पी. चिदंबरम ने बीती 31 जुलाई को यह कहा था कि सिमी पर बैन लगने के बाद उससे जुड़े लोग अलग-अलग संगठनों में शामिल हो गए हैं। कुछ नए संगठन भी बनाए गए हैं। उन्होंने यह भी कहा था कि सरकार की नजर ऐसे संगठनों पर है। अगर जरूरत पड़ी तो इनके खिलाफ भी कार्रवाई होगी।
इस बीच एनआईए सूत्रों ने समाचार एजेंसी ऑफ इंडिया को बताया कि सिमी से जुड़े लोगों ने प्रतिबंध के बाद नए जिहादी संगठन खड़े कर लिए हैं। खासतौर पर केरल में इस तरह के कई संगठन काम कर रहे हैं। करीब एक दर्जन ऐसे संगठनों के बारे में पुख्ता सूचनाएं हैं। कुछ संगठनों ने तो राजनीतिक जामा पहन लिया है। इसी आड़ में वह राजधानी दिल्ली सहित देश के उच्च प्रांतों में अपने कार्यालय खोल रहे हैं। कुछ राज्यों में सक्रिय क्षेत्रीय राजनीतिक दल भी उसकी मदद कर रहे हैं।
उल्लेखनीय है कि केरल में सिमी का व्यापक असर रहा है। प्रतिबंध के बाद जब सिमी के राष्ट्रीय पदाधिकारी इंदौर में पकड़े गए थे तो उनमें केरल के युवक भी शामिल थे। इस समय मध्य प्रदेश की जेल में बंद इन युवकों ने केरल में सिमी के कई ट्रेनिंग कैंप भी लगाए थे। ये सब भटकल बंधुओं से भी जुड़े हुए थे। सिमी कार्यकर्ता देश के हर राज्य में नए नामों से संगठन खड़े करने में लगे हुए हैं।

No comments: