Tuesday, December 03, 2013

श्रमिक हित में संघर्ष का आह्वान : मिश्र

श्रमिक हित में संघर्ष का आह्वान : मिश्र
Tue, 03 Dec 2013
राउरकेला :
भारतीय मजदूर संघ संबद्ध राउरकेला इस्पात कारखाना कर्मचारी संघ का वार्षिक सम्मेलन में केन्द्रीय संगठन मंत्री कृष्णचंद्र मिश्र ने कहा कि संगठन की ओर से श्रमिक हितों की रक्षा के लिए हर तरह का संघर्ष जारी रहेगा। इसके लिए उन्होंने सभी श्रमिकों से एकजुट होने एवं तन मन व धन से सहयोग करने का आह्वान किया।
वार्षिक सम्मेलन में बीएमएस के केन्द्रीय संगठन मंत्री कृष्ण चद्र मिश्र, ओडिशा प्रदेश अध्यक्ष गोकुलानंद जेना, इस्पात मजदूर महासंघ के महासचिव दिलीप कुमार पटनायक, राज्य सचिव राजेन्द्र नाथ महंतो, अतिरिक्त संयुक्त सचिव विकास हलदार समेत अन्य लोग उपस्थित थे। कार्यक्रम के आरंभ में महासचिव उत्ताम कुमार मजुमदार ने वार्षिक विवरण प्रस्तुत किया। इस अवसर पर नई कार्यकारिणी गठित की गई जिसमें उत्ताम कुमार दास मुजुमदार अध्यक्ष, विवेकानंद महंतो कार्यकारी अध्यक्ष, सत्यानंद दास, महेश गौड़, प्रकाश चंद्र महंती उपाध्यक्ष, हिमांशु शेखर बल महासचिव, प्रभात किशोर बेहरा, सुधाकर साहू, मनोज कुमार दास, बाबाजी साहू, सुबल चांद, रेवती नाथ साहू, ललित जेना, निरंजन रथ, विकास राय, मनोज साहू, त्रिलोक बेहरा सचिव, अजय साहू कोषाध्यक्ष, प्रदोष पंडा संगठन सचिव तथा 250 काउंसिल सदस्य चुने गये।

No comments: