Monday, December 23, 2013

सर्वागीण विकास को सामूहिक प्रयास हो

सर्वागीण विकास को सामूहिक प्रयास हो

राउरकेला :
शिवाजी मार्ग स्थित सरस्वती शिशु विद्यामंदिर के वार्षिकोत्सव में मुख्य अतिथि उप जिलापाल श्याम भक्त मिश्र ने कहा कि शिक्षा के विकास के लिए केवल सरकार ही नहीं बल्कि शिक्षक, अभिभावक व विद्यार्थियों को भी प्रयास करने की जरूरत है। उन्होंने पढ़ाई ही नहीं बल्कि उनके सर्वागीण विकास पर जोर दिया। शिक्षा विकास समिति द्वारा संचालित स्कूलों में देश भक्ति व राष्ट निर्माण का पाठ पढ़ाये जाने की प्रशंसा की।

आयोजित समारोह में प्रजापिता ब्रह्मकुमारी ईश्वरीय विद्यालय राउरकेला केन्द्र की प्रमुख विमला ने बच्चों को नैतिक शिक्षा व आदर्श चरित्र गठन पर जोर दिया। स्कूल प्रबंधन कमेटी के सचिव निरंजन करण ने आजादी के बाद भी अंग्रेजी शिक्षा के बढ़ते प्रभाव तथा भारतीय संस्कृति के लोप होने पर चिंता प्रकट की। समारोह में राउरकेला विभाग निरीक्षक सुशांत पाणीग्राही, स्कूल प्रबंधन समिति के अध्यक्ष विपिन गुप्ता, कोषाध्यक्ष हिमांशु साहू, सह सचिव सुनील कुशवाहा, अभिभावक सदस्य चंददीप साहू, रेखा महंती, ब्रह्मकुमारी गीता उपस्थित थे। प्रधानाध्यापक गोविंद चंद्र मिश्र ने संपादकीय विवरण में स्कूल सफलता पर प्रकाश डाला। इस अवसर पर बच्चों के द्वारा नव दुर्गा, ओ माइ फ्रेंड गणेशा, साई भजन, छोटा बच्चा समझ करके, गोविंद बोलो हरि गोपाल बोलो, मैंने कहा फूलों से, वंशी बाजेगी राधा नाचेगी शीर्षक गीतों पर आकर्षक नृत्य प्रस्तुत किया

No comments: