Friday, December 06, 2013

पपीता पर विष्णु भगवान की आकृति




पपीता पर विष्णु भगवान की आकृति

Updated on: Fri, 06 Dec 2013 
पपीता पर विष्णु भगवान की आकृति
 राउरकेला :
गोपबंधुपाली में अमरनाथ बस्ती के निकट सुखलाल यादव के घर में एक पपीता पर भगवान विष्णु की आकृति देखने की खबर फैलते ही बड़ी संख्या में लोग यहां पहुंचकर पूजा अर्चना शुरू कर दी। पपीते में आकृति को लेकर क्षेत्र में तरह तरह की चर्चा है। परिवार के लोग इसे देखकर आशंकित हैं एवं किसी पुजारी या पंडित से राय लेने की कर रहे हैं।
दर्जी का काम करने वाले सुखलाल यादव की पत्नी मीना देवी एक पपीता लेकर आयी थी। अधपका होने के कारण उसे यों ही छोड़ दिया था। उसके पकने पर गुरुवार को जब उसे काटा तो उसके अंदर भगवान विष्णु के शेषनाग पर बैठे होने का दृश्य दिखाई दिया। इसकी खबर फैलते ही आसपास के लोग वहां एकत्र हो गये और इसे देख आश्चर्य व्यक्त करने लगे। पपीते में यह दृश्य देख लोगों में कई तरह की चर्चा है। गुरुवार को पपीते में यह दृश्य होना लोग भगवान का चमत्कार मान रहे हैं। कुछ लोगों ने यादव के परिवार वालों को अनहोनी की आशंका जताते हुए मंदिर बनवा कर पूजा अर्चना करने की सलाह दी। सुखलाल की पत्नी मीना देवी ने बताया कि उन्होंने कभी ऐसा नहीं सोचा था। अब भगवान ने उनके घर में दर्शन दे ही दिया है तो वे किसी जानकार पंडित से बातचीत करने के बाद यहां क्या करना है इसका फैसला करेंगे। गुरुवार को बड़ी संख्या में लोग उस पपीते को देखने के लिए पहुंचे।

No comments: