New Delhi: दिनांक १६ दिसंबर को राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ की शाखाओं पर लाखों स्वयंसेवकों ने प्रहार लगाये | जिसकी संक्षिप्त जानकारी संलग्न है | आप सभी से यहप्रार्थना  है की इस वृत्त को अपने प्रान्त के जागरण पत्रिका में अवश्य ही मुद्रित करें |यह कार्यक्रम पूरे देश में केवल १६ तारीख को संपन्न हुआ | विशेष बात यह रही की इसकी समस्त जानकारी 1  ही दिन में एकत्रित कर ली गयी |

Prahar: The traditional RSS Lathi based Physical Demonstration
Prahar: The traditional RSS Lathi based Physical Demonstration

कुछ उल्लेखनीय बिंदु – उत्तराँचल प्रान्त के काशीपुर के जिला संघचालक जी ने 1100 प्रहार लगाये | उनकी आयु 86 वर्ष है | गत वर्ष उहोने 1000 प्रहार लगाये | हरियाणा प्रान्त के भिवानी के कक्षा 12 के एक स्वयंसेवक ने लगातार 12 घंटे 30 मिनट में 31031 प्रहार लगाये |

केरल के एक कार्यकर्त्ता श्री सदानंद जी ने अपने दोनों नकली पैरों के बल पर 49 प्रहार लगाये | इनके दोनों पैर मार्क्सवादियों ने काट दिए थे