Monday, September 19, 2011

राज्य में बाढ़ से 38 लोगों की मौत

राज्य में बाढ़ से हुई मौत की संख्या 38 तक पहुंची
भुवनेश्वर(visakeo)- राज्य में बाढ़ से 38 लोगों की मौत होने की पुष्टि सरकार की ओर से की गई है। मगर विभिन्न स्थानों से आ रही रिपोर्ट के अनुसार यह संख्या और बढ़ सकती है।

बाढ़ में 19 जिलों के 96 ब्लाक के अंतर्गत 1067 ग्राम पंचायत के 4318 गांव और 20 शहरांचल के 143 वार्ड के 30 लाख 97 हजार 477 व्यक्ति बाढ़ से प्रभावित हुए हैं। 389 मवेशियों की मौत हो चुकी है। 2 लाख 87 हजार 868 हेक्टयर जमीन में फसल नष्ट होने की पुष्टि सरकार की ओर से की गई है।

No comments: