Sunday, September 18, 2011

भाजपा महिला मोर्चा का सदस्य संग्रह अभियान

भाजपा महिला मोर्चा का सदस्य संग्रह अभियान
राउरकेला: जिला भाजपा महिला मोर्चा की ओर से सदस्य संग्रह अभियान तेज करने का निर्णय लिया गया है। महिला मोर्चा की जिलाध्यक्ष शिवानी देव की अध्यक्षता में आयोजित बैठक में मोर्चा की प्रदेश अध्यक्ष जयंती पड़िहारी तथा केंद्रीय महिला मोर्चा की कार्यकारिणी सदस्य आरजी रणा ने शामिल होकर सदस्यता अभियान बूथ स्तर से शुरू करने पर जोर दिया।

इस अभियान के तहत प्रत्येक ब्लाक में सदस्य संग्रह करने के लिए महिला मोर्चा की ओर से प्रभारी नियुक्त किया गया है। वहीं यह सदस्यता अभियान आगामी दो अक्टूबर तक समाप्त करने का लक्ष्य निर्धारित किया गया है। इसके समेत पांच सदस्यीय कमेटी का गठन कर सदस्यता अभियान की देखरेख करने का निर्णय लिया गया है। इस कमेटी में जिलाध्यक्ष शिवानी देव, प्रमिला दाश, प्रमिला सोना, कोईली भगत तथा कल्पना लेंका को शामिल किया गया है। इस बैठक में अन्य लोगों में स्मिता नायक, अनुसूईया लोधी, बासंती सुबुद्धि, आशा नायडू, संगीता किसपोट्टा आदि उपस्थित थे।

No comments: