Thursday, September 27, 2012

हिंदी में काम आसान : विजय शर्मा


हिंदी में काम आसान : विजय शर्मा


भौतिकी संस्थान (इंस्टीट्यूट ऑफ फिजिक्स) तथा केन्द्रीय उत्पाद तथा सीमा शुल्क कार्यालय में बुधवार को हिंदी कार्यशाला का आयोजन किया गया। हिन्दी पखवाडा के दौरान आयोजित इस कार्यशाला में राजभाषा हिन्दी के प्रयोग की जानकारी दी गई। नगर राजभाषा कार्यान्वयन समिति भुवनेश्वर के सचिव बिजय कुमार शर्मा ने कहा कि संघ की राजभाषा नीति के अनुसार सरकारी कामकाज में हिन्दी के प्रयोग को बढ़ावा देने के लिए कार्यशालाओं की महत्वपूर्ण भूमिका होती है। उन्होंने कहा कि राजभाषा नियम व अधिनियमों के चलते हिन्दी का प्रयोग अधिक से अधिक हो इसकी व्यवस्था करनी होगी। इस अवसर पर दूरदर्शन के हिन्दी अधिकारी नारायण दास मावतवाल ने कहा कि कर्मचारी झिझक के कारण हिन्दी का प्रयोग नहीं कर रहे हैं। कर्मचारियों के मन से झिझक को निकालना सबसे जरुरी है। हर व्यक्ति अपने मन की अभिव्यक्ति के लिए मातृभाषा का सहारा लेता है। अत: यह सोच ही गलत है कि अंग्रेजी में काम करना सहज है। उन्होंने कहा कि संस्कृत-निष्ठ भाषा होने के चलते हिन्दी व ओड़िया भाषा में नजदीकी है न की अंग्रेजी व ओड़िआ में। उन्होंने कर्मचारियों से खुल कर हिन्दी में काम करने का आह्वान करते हुए कहा कि एक बार मन से ड़र निकाल कर काम आरंभ कर देने से हिन्दी का प्रयोग सरल व सहज लगने लगता है। सरकारी फाईलों में प्रयुक्त होने वाले छोटे-छोटे वाक्यांश का उदाहरण देते हुए उन्होंने सिद्ध किया कि अंग्रेजी की अपेक्षा हिन्दी में फाइल का काम करना आसान है। इस मौके पर भौतिकि संस्थान के कर्मचारियों को प्रमाणपत्र प्रदान किए गये। संस्थान के रजिस्ट्रार ने कार्यशाला के सफल आयोजन पर हिन्दी अनुभाग का आभार व्यक्त किया।

जागरण , भुवनेश्वर :

No comments: