Tuesday, September 25, 2012

जोधपुर में मिल जाएगा विस्थापितों को वीजा


जोधपुर में मिल जाएगा विस्थापितों को वीजा

Source: VSK- JODHPUR      Date: 9/24/2012 12:23:48 PM
$img_titleन डिपोर्ट होंगे, न दिल्ली का चक्कर पड़ेगा, एफआरओ ने आवेदन की प्रक्रिया शुरू की
जोधपुर, २४ सितम्बर २०१२ : पाकिस्तान से हाल में आए 336 विस्थापितों को डिपोर्ट नहीं किया जाएगा, उन्हें स्थाईवास का वीजा दिलाया जाएगा। सरकार की पहल पर स्टेट इंटेलीजेंस ने फॉरेनर रजिस्ट्रेशन ऑफिसर (एफआरओ) के मार्फत सभी विस्थापितों से स्थाईवास वीजा के आवेदन लेने शुरू कर दिए हैं। इन विस्थापितों ने भी आवेदन फॉर्म भर कर यह भी स्पष्ट कर दिया है कि उनमें से एक भी सदस्य पाकिस्तान नहीं लौटना चाहता, सभी भारत में ही रहेंगे।

थार एक्सप्रेस से पिछले दो माह में जोधपुर में आए पाक विस्थापित मुख्यमंत्री अशोक गहलोत से दो बार मिले और अपनी समस्याएं बताई थी। सीमांत लोक संगठन के अध्यक्ष हिंदूसिंह सोढ़ा ने मुख्यमंत्री से तात्कालिक सुविधाओं, नागरिकता की अवधि और फीस, स्थाईवास वीजा और वीजा में छूट आदि पर चर्चा की थी। मुख्यमंत्री ने हरसंभव मदद का आश्वासन दिया। इसके तहत स्टेट इंटेलीजेंस के एडीजी के निर्देश पर सीआईडी के अधिकारियों ने विस्थापितों के फॉर्म भरवाने शुरू कर दिए हैं। सीआईडी के एएसपी शशिकांत और अन्य अफसर बुधवार को विस्थापितों से मिलने गए और सभी से सोमवार तक फॉर्म जमा कराने का आग्रह किया है, ताकि सभी आवेदन एक साथ गृह मंत्रालय को भिजवाए जा सकें। इसके बाद फॉर्म भरने के प्रक्रिया शुरू हो गई।

क्यों मिलता है स्थाईवास वीजा
धार्मिक वीजा पर आए हिंदू परिवार लौटते नहीं है। स्थाईवास वीजा के लिए ठोस कारण बताना पड़ता है। धार्मिक उत्पीडऩ और जान व आबरू का खतरा होने पर भारत सरकार इन परिवारों को पाकिस्तान डिपोर्ट नहीं करती और उन्हें हमेशा के लिए यहीं रहने की सुविधा देती है।

अब दिल्ली का चक्कर नहीं पड़ेगा
धार्मिक वीजा पर आए विस्थापितों को स्थाईवास वीजा के लिए अब तक दिल्ली जाना पड़ता था। गृह मंत्रालय से आदेश मिलने के बाद स्थानीय एफआरओ उन्हें डिपोर्टं करने की कार्रवाई नहीं करता और उन्हें यहीं रहने देता है। पिछले दिनों 35 विस्थापित दिल्ली से यह आदेश लेकर भी आए हैं, मगर अब स्थानीय एफआरओ के मार्फत ही स्थाईवास वीजा के आवेदन लेकर गृह मंत्रालय भेजा जाएगा, इन लोगों को दिल्ली का चक्कर नहीं लगाना पड़ेगा।

http://epaper.bhaskar.com/jodhpur/17/20092012/0/1/http://
epaper.bhaskar.com/jodhpur/17/20092012/0/1/
... ...

No comments: