Thursday, September 27, 2012

कानपुर में सुदर्शन जी के अस्थि कलश को श्रद्धांजलि


कानपुर में सुदर्शन जी के अस्थि कलश को श्रद्धांजलि
            राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के पूर्व सर संघचालक और स्वदेशी के प्रबल समर्थक कुप्पाहल्ली सीतारमैय्या सुदर्शन की अस्थियाँ 26 सितम्बर को प्रातः सम्पर्क क्रांति एक्सप्रेस से कानपुर पहुँचीं जहाँ हजारों स्वयंसेवक कई घंटे पहले से ही रेलवे स्टेशन पहुँच गये थे। जैसे ही सुबह 6:15 मिनट पर गाड़ी स्टेशन पहुँची स्टेशन ‘श्रीराम जय राम जय जय राम’ के घोष से गूँज उठा।
स्टेशन पर पहुँचे हजारों स्वयंसेवकों एवं जनता के लिए अस्थि कलश को ट्रेन से उतार कर कुछ देर तक लोगों के दर्शनार्थ रखा गया जहाँ उपस्थित हजारों लोगों ने माला, पुष्प के साथ सुदर्शन जी को भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित की।
श्रद्धा सुमन अर्पित करने वालों में प्रमुख रूप से श्री अरुण कुमार, मा. ईश्वरचन्द्र, वीरेन्द्र जीत सिंह, आनन्द जी, डा. सत्यप्रकाश, अरविन्द कुमार, ज्ञानेन्द्र सचान, बी. डी. राय, प्रमोद त्रिपाठी (सह संपादक उत्कट देशप्रेम), सारांशजी, पीयूष सहित हजारों लोगों ने श्रद्धांजलि अर्पित की।

With Regards -

( PIYOOSH SHUKLA )
Vishwa Samvad Kendra
Kanpur
Mo. No. 09336134074
5 attachments — Download all attachments   View all images  
PHOTO SRADHANJALI -1.jpgPHOTO SRADHANJALI -1.jpg
1601K   View   Download  
PHOTO SRADHANJALI -3.jpgPHOTO SRADHANJALI -3.jpg
1187K   View   Download  
PHOTO SRADHANJALI -2.jpgPHOTO SRADHANJALI -2.jpg
1190K   View   Download  
PHOTO SRADHANJALI -01.jpgPHOTO SRADHANJALI -01.jpg
1192K   View   Download  
SUDARSHAN JI.jpgSUDARSHAN JI.jpg
4457K   View   Download  

No comments: