Tuesday, September 25, 2012

श्री सुदर्शन जी के अस्थि हरिद्वार में विसर्जित


श्री सुदर्शन जी के अस्थि हरिद्वार में विसर्जित

Source: VSK- INDRAPRASTHA      Date: 9/24/2012 6:23:46 PM
$img_titleनई दिल्ली, 25 सितम्बर 2012 :  राष्ट्रीय स्वयंसेवक  संघ के पूर्व सरसंघचालक श्री सुदर्शन जी के अस्थियों का आज सुबह हरिद्वार में विसर्जन  किया गया।
कल, सोमवार को सुबह 8 बजे उनके अस्थि कलश को वाहन द्वारा दिल्ली से हरिद्वार के लिए रवाना किया गया। अस्थि कलश के साथ दिल्ली प्रान्त सहसंघचालक श्री श्यामसुन्दर अग्रवाल, पूर्व प्रान्त संघचालक   श्री रमेश प्रकाश, केन्द्रीय कार्यालय प्रमख् श्री गोपाल आर्य तथा अन्य कार्यकर्ता भी गए। अस्थि कलश दिल्ली से मेरठ होते हुए हरिद्वारले जाया गया,  जहा उन्हे श्रद्धाजंलि अर्पित की गयी।
इससे पूर्व रविवार रात्रि को अस्थि कलश दिल्ली लाया गया था। जहां उसे झण्डेवाला स्थित केशव कुञ्ज में दर्शनार्थ रखा गया था। वहाँ बड़ी सख्या में स्वयससेवको ने पुष्पाजंलि अर्पित की। उनमें प्रमुख रूप से दिल्ली प्रान्त संघचालक श्री कुलभूषण आहुजा, विहिप के मार्गदर्शक श्री अशोक सिंघल, सगंठन मन्त्री श्री दिनेश चंद्र, भाजपा के सगंठन मन्त्री श्री रामलाल सहित अनेक पदाधिकारी, कार्यकर्ता उपस्थित थे।
30 सितम्बर को तालकटोरा में श्रद्धाजंलि कार्यक्रम
श्री सुदर्शन जी को श्रद्धाजंलि अर्पित करने के लिए दिल्ली के तालकटोरा स्टडीयम में 30 सितम्बर, रविवार को प्रात: 8.30 से 10.30 बजे तक श्रद्धाजंलि कार्यक्रम आयोजित किया गया है। इस कार्यक्रम में
संघ के सरकार्यवाह श्री भैयाजी जोशी उपस्थित रहगें ।
... .

No comments: