Tuesday, November 15, 2016

राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के कार्यकताओं ने मंगलवार को विन्दुसागर तालाब में सफाई अभियान

भुवनेश्वर :











राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के कार्यकताओं ने मंगलवार को विन्दुसागर तालाब में सफाई अभियान चलाया। गौरतलब है कि बोइत बंदाण उत्सव के चलते हजारों की संख्या में लोगों ने विंदुसागर तालाब में कागज की नाव बहाई थी। इससे इस पवित्र तालाब में कचरों का अंबार लग गया था। राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ भुवनेश्वर महानगर की ओर से उक्त नावों को पानी से निकाला गया। उक्त अभियान संघ के भुवनेश्वर नगर सेवा मुख्य सुकात दास के नेतृत्व में चलाया गया। जबकि नारायण बारिक, इन्द्रमणि सेण के नेतृत्व में 20 स्वयंसेवक डमणा गाव के तालाब, आनंद पृष्टि के नेतृत्व में चन्द्रशेखर हाउसिंग बोर्ड हनुमान मंदिर तालाब, शरत साहू के नेतृत्व में बरमुण्डा आखण्डलमणि तालाब, जलेश्वर मंदिर, इसानेश्वर मंदिर, भास्करेश्वर मंदिर, सुन्दरपदा, कलिंगनगर व घाटिकिया के तालाब एवं मंदिर परिसर में सफाई अभियान चलाया गया। महानगर सेवा प्रमुख सुकात कुमार दास ने कहा है कि प्रकृति एवं पर्यावरण की रक्षा जरूरी है। इसके लिए राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ हमेशा तैयार रहता है। उन्होंने बताया कि महानगर की ओर से 300 से अधिक स्वयंसेवक राजधानी भुवनेश्वर समेत विभिन्न जगहों पर सफाई अभियान चलाए। 63 शाखाओं के स्वयंसेवक मंगलवार की सुबह छह बजे से नौ बजे तक विभिन्न जगहों पर सफाई अभियान में शामिल हुए थे।


TUESDAY, NOVEMBER 15, 2016

No comments: