Monday, November 14, 2016

राष्ट्रीय स्वयं सेवक संघ भुवनेश्वर महानगर की ओर से खंडगिरी पहाड़ पर एक अनूठा दीपदान उत्सव







भुवनेश्वर :राष्ट्रीय स्वयं सेवक संघ भुवनेश्वर महानगर की ओर से खंडगिरी पहाड़ पर एक अनूठा दीपदान उत्सव आयोजित किया गया। इस कार्यक्रम में संघ के काफी कार्यकर्ताओं ने भाग लिया। प्रात संघचालक समीर कुमार महाती की अध्यक्षता में आयोजित इस उत्सव में पुरी विभाग संघचालक बैकुंठनाथ साहू, महानगर संघचालक डॉ. बसंत कुमार पति, क्षेत्रीय कार्यवाह गोपाल प्रसाद महापात्र, सहप्रातकार्यवाह सुदर्शन दास, प्रात प्रचारक विपिन प्रसाद नंद, सहप्रात प्रचारक सृष्टिधर विश्वाल, प्रात बौद्धिक प्रमुख तन्मय महापात्र व प्रात कार्यकारिणी सदस्य घनश्याम महापात्र प्रमुख उपस्थित थे। इस अवसर पर संघ के पुरी विभाग प्रचारक असीत कुमार साहू मुख्य वक्ता के तौर पर उपस्थित थे। उन्होंने इस अवसर पर महानगर संगठन को बढ़ाने के लिए आह्वान किए। इस अवसर पर देश के अमर शहीद जवानों के उद्देश्य से दीपदान किया गया 

No comments: