Thursday, June 14, 2012

नारी उत्थान में दुर्गा वाहिनी का कार्य सराहनीय: मीरा अग्रवाल

नारी उत्थान में दुर्गा वाहिनी का कार्य सराहनीय: मीरा अग्रवाल

नई दिल्ली। जून 12, 2012। नारी उत्थान के क्षेत्र में दुर्गा वाहिनी का कार्य सराहनीय है। उत्तरी दिल्ली की मेयर श्रीमती मीरा अग्रवाल ने आज दुर्गा वाहिनी दिल्ली के प्रशिक्षण शिविर के समापन अवसर पर बोलते हुए कहा कि दिल्ली जैसे महानगर में महिलाओं पर निरन्तर हो रहे चहुं तरफ़ा हमलों से निजात दिलाने, महिलाओं में आत्मरक्षा व स्वाभिमान के साथ संस्कारों का विकास करने में दुर्गा वाहिनी की भूमिका अनुकरणीय है। उन्होंने कहा कि मैंने स्वयं दुर्गा वाहिनी के वर्ग में पूरे समय रह कर इसके कार्य को गहराई से देखा और समझा है।
वर्ग की विस्तृत जानकारी देते हुए विहिप दिल्ली के मीडिया प्रमुख श्री विनोद बंसल ने बताया कि गत पांच जून से सप्ताह भर के इस वर्ग में 15 से 35 वर्ष के आयु वर्ग की लगभग 150 दुर्गाओं ने जहां योग, ध्यान, प्राणायाम, जूडो-कराटे, योग-चाप व दण्ड इत्यादि का प्रशिक्षण देकर आत्मरक्षा के गुण सिखाए गए वहीं आदर्श हिन्दू परिवार, महिलाएं व कानून, किशोरावस्था की समस्याएं व उनका समाधान, हिन्दू धर्म की वैज्ञानिकता, पाश्चात्य संस्कृति के दुष्परिणाम, लव जिहाद इत्यादि विषयों का गूढ ज्ञान भी दिया गया।
विहिप दिल्ली के उपाध्यक्ष व दुर्गा वाहिनी प्रभारी श्री अशोक कुमार के निर्देशन व मातृ शक्ति संयोजिका श्रीमती सिम्मी आहूजा के संरक्षण में सम्पन्न शिविर की मुख्य शिक्षिका दुर्गा वाहिनी की प्रान्त सह संयोजिका श्रीमती संजना चौधरी व सह मुख्य शिक्षिका कुमारी कुसुम रहीं।
उत्तरी दिल्ली के पश्चिमी पंजाबी बाग स्थित सनातन धर्म सरस्वती बाल मन्दिर विद्यालय में सम्पन्न समापन कार्यक्रम में मुख्य वक्ता के रूप में बोलते हुए मातृ शक्ति की अखिल भारतीय संयोजिका श्रीमती माला रावल ने कहा कि देश की राष्ट्रपति, केन्द्र सरकार की मुखिया (यू.पी.ए. अध्यक्षा) तथा दिल्ली की मुख्यमंत्री के महिला होते हुए भी दिल्ली में माताएं व बहिनें अपने आपको असुरक्षित महसूस करती हैं। उन्होंने विश्वास व्यक्त किया कि दुर्गावाहिनी का यह प्रयास अब दिल्ली की बहिनों को आत्मरक्ष

No comments: