Thursday, June 21, 2012

विश्व प्रसिद्ध रथयात्रा

रथ यात्रा : लाखों भक्तों श्रीक्षेत्र में जमावड़ा
भुवनेश्वर :vsk

महाप्रभु श्री जगन्नाथ की विश्व प्रसिद्ध रथयात्रा के लिए गुरुवार को श्रीक्षेत्र में लाखों भक्तों का जमावड़ा लगा हुआ है। भक्तों के समागम से बड़दांड उत्सव की रौनक बढ़ गई है। विभिन्न सरकारी व गैरसरकारी संस्थानों की तरफ से भक्तों के लिए खान-पान आदि की व्यवस्था की गई है।

पूर्व निर्धारित रीति की अनुसार आज सुबह तकरीबन 9:35 बजे महाप्रभु श्री जगन्नाथ, प्रभु बलभद्र एवं देवी सुभद्रा का पहंडी विजे किया गया। रथयात्रा देखने के लिए श्रीक्षेत्र में उपस्थित भक्त एंवं यात्रियों के आनंद व आध्यात्मिक भाव से श्रीक्षेत्र प्रकाशमान हो उठा। सुबह 9 बजे तक ही तकरीबन 4 लाख भक्त श्री जगन्नाथ धाम पुरी पहुंच गए थे। चारों तरफ संकीर्तन की ध्वनि गूंज रही थी। हर तरफ से भक्तों का समागम होने से शाम तक यह संख्या तकरीबन 10 लाख तक पहुंच गई। प्रशासन की तरफ से सुरक्षा के समुचित इंतजाम किए गए हैं। किसी भी अप्रिय स्थिति से निपटने के लिए सीसीटीवी कैमरों के जरिए प्रशासन नजर जमाए हुए है। मौसम सुहाना होने के कारण भक्तों में उत्साह काफी देखा जा गया। राज्य तथा देश-विदेश से पहुंचे भक्त श्री जीउ की एक झलक पाने को आतुर नजर आए। आज ऐसा दिन है जब भगवान खुद श्रीमंदिर से निकलकर भक्तों को दर्शन देते हैं। पुराण के अनुसार रथेतु बामनम द्रष्टवा, पुर्नजन्म न लभ्यते अर्थात रथारूढ़ महाप्रभु का दर्शन करने से पुर्नजन्म से मुक्ति मिल जाती है।

No comments: