Monday, May 28, 2012

31 मई को भारत बंद की तैयारी को लेकर भारतीय जनता पार्टी ने बैठक की।

कटक : 31 मई को भारत बंद की तैयारी को लेकर भारतीय जनता पार्टी ने बैठक की। कटक नगर जिला भाजपा की ओर से आयोजित इस बैठक में कटक नगर भाजपा अध्यक्ष ललाटेंदु बडु अध्यक्षता किये। बैठक में भाजपा के राज्य महासचिव नयन किशोर महांती , राज्य उपाध्यक्ष नयन रंजन प्रसाद, भाजपा नेता रवि मिश्र, शाक्य सिंह, जिला उपाध्यक्ष नंद नेवा, मिलन बडु, सचिव अन्नदा दास, युवा मोर्चा के अध्यक्ष लिंगराज हाति, प्राज्ञा पारमिता, स्वामतिमा व कई कार्यकर्ता व नेता शामिल हुए।

No comments: