Saturday, May 26, 2012

गुरु अर्जन देव की शहीदी दिवस पर विभिन्न कार्यक्रम

राउरकेला,vsj
सिख पंथ के पांचवें गुरु अर्जन देव की शहीदी पर शुक्रवार को शहर के सिख समुदाय एवं विभिन्न सेवाभावी संगठनों की ओर से मुख्य मार्ग समेत विभिन्न गली व चौराहों पर लोगों के बीच ठंडा पानी, शर्बत तथा चना आदि का प्रसाद बांटा गया। बड़ी संख्या में लोगों ने प्रसाद ग्रहण किया।

गुरुद्वारा गुरु सिंह सभा पांचवें गुरु अर्जन देव की शहीदी दिवस पर विभिन्न कार्यक्रम आयोजित किये गये। परंपरा अनुसार श्रद्धालुओं के बीच मीठा पानी और चने का प्रसाद बांटा गया। ऐसा मानना है कि जब मुगल शासक के हाथों गुरु अर्जन देव शहीद हुए थे तब गर्मी का समय था। लोग भूख प्यास से व्याकुल थे। उन्हें तृप्त करने के लिए पानी व चने का प्रसाद बांटा गया था। तब से यह परंपरा चली आ रही है कि लोगों को दूध व ठंडा पानी पिलाया जाये ताकि उनकी आत्मा को शांति मिले। लोग अपने घरों, चौक चौराहों में अपने अपने ढंग से यह सेवा करते हैं। गुरुद्वारा गुरु सिंह सभा में शुक्रवार की सुबह कीर्तन, सुखमनी साहेब का पाठ एवं पानी चने का प्रसाद बांटा गया। दोपहर 11 बजे तक यहां यह कार्यक्रम चला।

सिटी सुपर बाजार के निकट टैक्सन क्लब की ओर से लोगों के बीच मीठा पानी व चना बांटा गया। इसमें सरबजीत सिंह, कांके सिंह, पाली सिंह, बिल्ले सिंह, सोनू सिंह, जीतू सिंह, अवतार सिंह, जोनी सिंह, जोगेन्द्र सिंह, सन्नी सिंह, अखिलेश सिंह, वंटी सिंह, बिट्टू सिंह, टिंकू सिंह, डिडे पाजी आदि ने अहम भूमिका निभाई। नया बस स्टैंड शिव मंदिर, टैंपो स्टैंड, होटल रेनुमेनु, होटल चंद्रलोक, नागपुर गली, होटल मौर्या, उदितनगर पेट्रोल पंप, बिसरा चौक में श्रद्धालुओं के बीच चना, शर्बत बांटा गया।

No comments: