Wednesday, May 30, 2012

बंद को सफल बनाने भाजपा की जिला इकाई ने पूरी ताकत झोंक दी

राउरकेला,vsk

पेट्रोलियम पदार्थो की दर वृद्धि एवं बढ़ती महंगाई को लेकर भाजपा के नेतृत्व वाले राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन द्वारा आहूत बंद को सफल बनाने भाजपा की जिला इकाई ने पूरी ताकत झोंक दी है। इसके लिए जगह जगह नुक्कड़ सभा एवं प्रचार पत्र बांटे गये। दूसरी ओर बंद के दौरान कानून व्यवस्था बनाये रखने पुलिस प्रशासन की ओर से सुरक्षा के कड़े इंतजाम किये गये हैं।

भाजपा की ओर से आरोप लगाया गया है कि केन्द्र सरकार की गलत आर्थिक नीति एवं अदूरदर्शिता के कारण देशवासियों को कई तरह की असुविधा हो रही है। बेतहाशा बढ़ती महंगाई को रोकने में सरकार पूरी तरह से विफल है। इसके विरोध में एनडीए की ओर से आहूत बंद को सफल बनाने के लिए राउरकेला में भाजपा की ओर से बिसरा चौक से लेकर मेन रोड में उदितनगर तक जगह-जगह नुक्कड़ सभा की गई। इसमें भाजपा कर्मियों ने लोगों को केन्द्र सरकार के खिलाफ एकजुट होने का आह्वान किया। इसमें जिला भाजपा अध्यक्ष धिरेन सेनापति, राजेन्द्र साहू, शंकर उरांव, दुर्गा तांती, अक्षय दास, रंजीत नायक, इरशाद खान, सुव्रत पटनायक, सुशांत महापात्र, संजीव राउत समेत अन्य भाजपा नेताओं ने केन्द्र सरकार के खिलाफ अपने विचार रखे एवं 31 मई को दुकान बाजार बंद रखकर बंद को पूरी तरह से सफल बनाने का आह्वान किया गया।

भारत बंद के मद्देनजर पुलिस प्रशासन की ओर से सुरक्षा के कड़े इंतजाम किये गये हैं। पुलिस अधिकारियों के साथ बड़ी संख्या में जवानों को विभिन्न चौक चौराहों व भीड़ वाले बाजार क्षेत्र में तैनात किया गया है।

No comments: