Friday, May 18, 2012

पार्टी में कार्यकर्ता नेता से बड़ा : श्री पुजारी


पार्टी में कार्यकर्ता नेता से बड़ा : श्री पुजारी

झारसुगुड़ा, vsk
स्थानीय सरबहाल में कल शाम सात बजे जिला भारतीय जनता पार्टी का कार्यालय भाजपा नेता व राज्य भाजपा अध्यक्ष तथा वर्तमान त्रिपुरा राज्य के केंद्रीय भाजपा प्रभारी सुरेश पुजारी ने उद्घाटन किया है।
आयोजित सभा समारोह में मुख्य अतिथि के रूप में श्री पुजारी ने कहा कि हमें इस बात पर गर्व होना चाहिए की ओडि़शा राज्य में भाजपा का संगठन झारसुगुड़ा से ही आरंभ हुआ था, मगर इसी के साथ हमें यहां भी सोचना होगा की जिस जगह से पार्टी की शुरुआत हुई थी आज वहां पार्टी की अवस्था सोचनीय है। इसकी मुख्य वजह है कि यहां झारसुगुड़ा जिला भाजपा में नेता अधिक व कार्यकर्ता कम है। सबसे पहले हम कार्यकर्ता बनकर लोगों के पास जाकर उनकी समस्या को सुनकर उनका समाधान करना होगा तभी जाकर लोगों का विश्वास भाजपा पर बढ़ेगा और इससे संगठन भी मजबूत होगा। सभी भाजपा समर्पित लोगों से पार्टी संगठन को मजबूत बनाने कार्य करने का आह्वान करता हूं।
इस अवसर पर श्री पुजारी ने कहा कि राज्य की भ्रष्ट बीजद केवल चुनाव लड़ना जानती है, बीजद एक कंपनी है, जिसे सिर्फ अपना फायदा ही नजर आता है। वहीं कांग्रेस को भ्रष्टाचार की जननी बताया। इस अवसर पर अन्य वक्ताओं में जिला भाजपा के वरिष्ठ नेता व राज्य कार्यकारिणी के सदस्य दिनेश जैन, भाजपा की तेज तरार महिला नेत्री श्रीमती राधा रानी पंडा, भाजपा के पार्षद दीपक पटेल, उपनगर पाल मुरारीलाल तुल्सियान, भाजपा के साधारण सचिव अरुण बेहरा आदि ने भी अपने विचार व्यक्त किए। सभा का संचालन जिला भाजपा अध्यक्ष प्रमोद सेनापति ने किया था। सभी ने भाजपा को ही कांग्रेस व बीजद का एक मात्र विकल्प बताया।
इस अवसर पर झारसुगुड़ा शहर भाजपा अध्यक्ष के रूप में युवा अधिवक्ता प्रशांत महाराणा को मनोनित किया गया। भाजपा के नए कार्यालय के लिए आनंद प्रधान ने अपना घर उपलब्ध कराया है। वही अशोक त्रिवेदी, राकेश गांधी, विनोद केजरीवाल, सुभाष संघई, संतोष साकुनिया, नरेश नायक, कैलाश नायक, कवि स्वाई, राजा वैद, सुरेश बोंदिया, कैलाश मुद्रड़ा, नरेश बेघड़, दिलीप पोपट आदि सैकड़ों भाजपा कार्यकर्ता गण उपस्थित थे।

No comments: